गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने पांच प्रमुख योजनाओं के जरिए किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ पहुँचाने का दावा किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी की।
पीएम मोदी ने बटन दबाकर देश के करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। इसमें गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को करीब एक हजार करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि केवल बनासकांठा के किसानों के खाते में 50 करोड़ रुपये पहुँचे। पीएम ने याद दिलाया कि अब तक किसान सम्मान निधि के जरिए छोटे किसानों को 4.50 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने उन पांच प्रमुख पहलों का उल्लेख किया जिन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है:
बनासकांठा के इस कार्यक्रम में कुर्सियों की जगह किसानों के लिए चारपाइयां बिछाई गई थीं। पीएम मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, अगर आज यहां गिनीज बुक वाले होते, तो यह आयोजन एक अनोखा रिकॉर्ड बन जाता। उन्होंने इसे बनासकांठा के लोगों द्वारा गांवों की पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का बेहतरीन उदाहरण बताया।
खेती को आधुनिक बनाने पर जोर देते हुए पीएम ने बताया कि 26 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे जा चुके हैं और 3,000 नई किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। पशुपालन को आय का प्रमुख जरिया बताते हुए उन्होंने राष्ट्रीय गोकुल मिशन का जिक्र किया। बनासकांठा में नए रिसर्च सेंटर और दो बायो-CNG प्लांट की आधारशिला रखी गई, जो मुर्रा और जाफराबादी जैसी देसी नस्लों के संरक्षण में मदद करेंगे।
किसानों के संबोधन के साथ ही पीएम ने गुजरात के लिए 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान दो नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
#WATCH | Gujarat | Addressing a public event in Banaskantha, PM Modi says, Amid global uncertainties, there was a huge jump in the price of fertilisers, but our government, which is dedicated to the welfare of farmers, did not let the burden of this price rise fall on farmers.… pic.twitter.com/NkhI0H03lG
— ANI (@ANI) October 30, 2026
चक्रवात अर्नब का कहर: 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा हड़कंप: असम और बंगाल में हाई अलर्ट, बाढ़ का खतरा
छठ से पहले यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी, केजरीवाल को दिया रियल टेस्ट का चैलेंज
फोटोशूट पड़ा भारी: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ी दुल्हन, खौफनाक VIDEO वायरल
करवा चौथ: चांद के दीदार के साथ देशभर में गूंजी सुहाग की मंगलकामनाएं
IND vs NZ: ऑकलैंड में क्लीन स्वीप की तैयारी, जानें चौथे टी20 का पूरा लेखा-जोखा
क्या खत्म हो जाएगी आपराधिक धमकी की धारा? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला और BNS में इसके मायने
बेटी ने की प्रेम विवाह तो पिता ने कर डाला जीवित पिंडदान , समाज और परिवार से तोड़ा नाता
अंतरिक्ष में भारत की नई ताकत: 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा NVS-03 सैटेलाइट, स्मार्टवॉच तक में मिलेगी सटीक लोकेशन
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली धमाका: आज जेएलएन स्टेडियम में गूंजेंगे सुर, कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक दौड़ेगी मेट्रो