बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्णब अब बेहद गंभीर रूप ले चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर की दोपहर को आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम तट के बीच लैंडफॉल करेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो भारी तबाही का कारण बन सकती है।
IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम से ही तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। ओडिशा के पुरी, गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी समेत कई जिलों में 12 से 20 सेमी तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 29 अक्टूबर तक यह स्थिति गंभीर बनी रहने की आशंका है।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की 225 टीमें और 100 से अधिक नौकाएं तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ (NDRF) ने ओडिशा में 5 और विशाखापत्तनम में 4 टीमों की तैनाती की है। राहत-बचाव कार्यों के लिए राज्य स्तरीय कमांड सेंटर 24x7 सक्रिय कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने समुद्र में 14 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। खगोलीय ज्वार के कारण काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी और यानम के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है। हवाई सेवाओं, रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी इस तूफान का सीधा असर पड़ेगा। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
चक्रवात अर्णब का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा। IMD के अनुसार, 28-29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और उसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और निचले इलाकों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
*🌧️IMD Weather Warning ⚠️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 26, 2026
Under the influence of the impending Cyclonic Storm “Arnab,” isolated extremely heavy rainfall is likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam on 27th–28th October, Odisha on 28th October, Chhattisgarh on 28th–29th October, and East Uttar Pradesh on 29th… pic.twitter.com/hSBvrU7BLB
रामायण का हल्दी सीन या मिथिला का चुमावन ? रणबीर कपूर पर लगे पीले लेप ने छेड़ी नई बहस
डिलीवरी बॉय की सतर्कता ने बचाई डॉक्टर का घर, किचन में लगी आग पर ऐसे पाया काबू
WWE रिंग में फिर गूंजेगा द रॉक का नाम, कोडी रोड्स ने अंतिम मैच को लेकर किया बड़ा खुलासा
जामिया में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव की बहाली: निलंबन और नोटिस रद्द, लेकिन विवाद अभी भी जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज साफ: अगले 48 घंटों तक बारिश की कोई चिंता नहीं
शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा : वोटर लिस्ट की गलती पर यूपी के CEO का तंज
सत्ता से दूर रहकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं कांग्रेसी , ब्रजेश पाठक का राहुल-खरगे पर बड़ा हमला
दिल्ली को मिली नई पहचान: नमो यमुना रिवर सफारी का ट्रायल शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया मील का पत्थर
होटल में पत्नी का रहस्यमयी निधन: CCTV में कैद हुई मुस्कान के गिरने की आखिरी फुटेज, पति पर हत्या का आरोप
रीवा परमाणु परियोजना: ग्रामसभा की अनदेखी कर NOC जारी करने का आरोप, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा