सोचिए, आप किचन में खाना चढ़ाकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने दरवाजे पर जाते हैं और पीछे से किचन में आग लग जाए। ऐसा ही एक खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक महिला की जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन समय रहते डिलीवरी बॉय की सूझबूझ ने सब कुछ संभाल लिया।
किचन में लगी आग से बेखबर थी महिला वायरल वीडियो में महिला किचन में गैस पर कुछ पका रही होती है। तभी दरवाजे की घंटी बजती है और डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर पहुंचता है। महिला पार्सल लेने में व्यस्त हो जाती है, जबकि पीछे किचन में रखे बर्तन में अचानक आग लग जाती है। आग की लपटें तेजी से उठने लगती हैं, लेकिन महिला और डिलीवरी बॉय दोनों ही इस बात से पूरी तरह अनजान रहते हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना यह पूरी घटना घर के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग बढ़ती जा रही है, लेकिन महिला को इसकी भनक तक नहीं है। जब महिला को आग का अहसास होता है, तो वह घबरा जाती है। वह आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश करती है और उस पर पानी डालती है, जिससे आग और भड़कने लगती है।
डिलीवरी बॉय बना रियल हीरो जब महिला आग बुझाने में नाकाम रहती है, तो डिलीवरी बॉय आगे आता है। वह बिना अपनी जान की परवाह किए एक कपड़ा उठाता है और बड़ी चतुराई से उसे जलते हुए बर्तन पर डाल देता है। चंद सेकंड में ही आग पूरी तरह बुझ जाती है। उसकी इस बहादुरी और सूझबूझ ने न केवल महिला को सुरक्षित रखा, बल्कि एक बड़ा हादसा होने से भी बचा लिया।
सोशल मीडिया पर छाई तारीफ यह वीडियो Ghar ke kalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स डिलीवरी बॉय की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर डिलीवरी बॉय खराब नहीं होता, इसने अपनी तत्परता से डॉक्टर का घर बचा लिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय दिमाग से काम लेना बहुत जरूरी है, डिलीवरी बॉय को दिल से सलाम।
A delivery man arrived to drop off a parcel but ended up saving a doctor’s home after discovering her kitchen on fire. ❤️
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 20, 2026
He came to deliver a package, but left behind a reminder that real-life heroes don’t always wear capes pic.twitter.com/yY9YiZQs1A
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?
राहुल गांधी पर अमित शाह टिप्पणी मामले में आज फैसला, सुलतानपुर कोर्ट में पेश होंगे नेता प्रतिपक्ष
दिल्ली के हर्ष विहार में गिरी इमारत: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, 14 घंटे चला रेस्क्यू
मोदी का बाप भी जाएगा : खरगे के बिगड़े बोल पर मचा बवाल, क्या एक गलतफहमी ने बिगाड़ी बात?
असली हाथी नहीं, अब मंदिर में रंगा की धूम: जानें क्या है यह अनोखा रोबोटिक हाथी
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का दावा: सेना ने वीडियो को बताया फर्जी , कांग्रेस के आरोपों का खंडन
खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी: कहा- प्रधानमंत्री के माता-पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
अंतरिक्ष में चीन का डिजिटल चक्रव्यूह : क्या एलन मस्क के स्टारलिंक को मिलेगी कड़ी टक्कर?
मैदान पर शर्मनाक हरकत: हारिस रऊफ ने इंग्लिश खिलाड़ी पर तान दिया बल्ला, देखें वीडियो
फ्रांस में उबलता जनआक्रोश: महंगाई और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों, पुलिस की बर्बर कार्रवाई