अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर छिड़ा विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने दावा किया था कि चीनी सेना भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है, जिसे भारतीय सेना ने सिरे से खारिज कर दिया है।
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम ने हाल ही में अपर सुबनसिरी जिले के तक्षिंग सेक्टर का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में 40-50 किलोमीटर अंदर तक आ गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस दावे के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया गया।
भारतीय सेना ने इस वायरल वीडियो को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। सेना के अनुसार, इस वीडियो के साथ तकनीकी छेड़छाड़ की गई है। सेना ने स्पष्ट किया कि इसमें इस्तेमाल किए गए फुटेज और बयानों को अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से काट-छांट कर जोड़ा गया है। सेना ने इसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार बताया है।
अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने घुसपैठ की खबरों को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता। नटुंग ने जोर देते हुए कहा कि आज अरुणाचल प्रदेश अंतिम छोर के बजाय देश का पहला राज्य है। सीमावर्ती इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय जनता पूरी मजबूती से खड़ी है।
उल्लेखनीय है कि बोसिराम सिरम के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 26 से 29 अगस्त तक सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर था। इस टीम ने लाइमकिंग और तक्षिंग जैसे दुर्गम क्षेत्रों का जायजा लिया था। दौरे के बाद कांग्रेस ने सरकार से सीमा पर चीन की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
सेना के कड़े रुख के बाद अब इस मामले में सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है, हालांकि सरकार और सेना की ओर से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया गया है।
*🎥 | #ArunachalPradesh Congress Committee President Bosiram Siram has completed a four-day visit to the Taksing sector along the India-China frontier in Upper Subansiri district to assess ground realities.
— NORTHEAST TODAY (@NortheastToday) August 29, 2026
Siram visited the area from August 26-29 along with Working President… pic.twitter.com/lV01MhrfbJ
फ्रांस में उबलता जनआक्रोश: महंगाई और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों, पुलिस की बर्बर कार्रवाई
IND vs NZ: तीसरा टी-20 आज, सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया; हेनरी स्टेडियम की पिच का क्या है मिजाज?
बिछड़ा नन्हा हाथी और उसकी मां का भावुक मिलन, 7 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ चमत्कार!
नकाबपोशों का हाहाकार, फ्रेंच पुलिस का रौद्र प्रहार : छात्रों को सड़क पर घसीटा, जमकर भांजी लाठियां
सर्बिया में स्टूडेंट पावर की जीत: 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच की सत्ता का हुआ अंत
अरुणाचल में चीनी कब्जे का दावा डीपफेक: भारतीय सेना ने वायरल वीडियो का सच उजागर कर किया ‘फैक्ट चेक’
अब आंदोलनों की खरीद-फरोख्त : 500 करोड़ के कथित घोटाले पर संजय राउत ने अमित शाह को घेरा
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?
दिल्ली के हर्ष विहार में काल बनकर गिरी निर्माणाधीन इमारत की स्लैब, 2 की मौत
7 घंटे का दर्द और फिर मिलन: बिछड़े हाथी के बच्चे को मां से मिलाया वन विभाग ने