फ्रांस इस समय भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई और गिरती शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त जनता ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पेरिस सहित देश के प्रमुख शहरों में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद हालात हिंसक हो गए।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पेरिस में स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पुलिस ने 1,300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर दमनकारी नीतियां थोप रही है।
सड़कों पर घसीटे गए छात्र सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। साइंसेज पो संस्थान के बाहर रास्ता रोककर बैठे छात्रों को पुलिस ने पहले लाठी के दम पर पीछे धकेला और फिर जमीन पर घसीटते हुए हटाया। कई वीडियो में पुलिस सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों को रेलिंग की तरफ दबाते और लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है।
70 हजार जवानों की तैनाती, 53 पुलिसकर्मी घायल इमैनुएल मैक्रों सरकार ने प्रदर्शनों को कुचलने के लिए 70 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, देशभर में आयोजित 298 रैलियों में करीब 4.10 लाख लोग शामिल हुए। इस भारी हंगामे में 53 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने 34 दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
सरकार बनाम जनता: आर-पार की लड़ाई जहां गृह मंत्रालय तोड़फोड़ की घटनाओं पर सख्त जांच की बात कर रहा है, वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ट्रेड यूनियन जनरल कॉन्फेडरेशन ऑफ लेबर (CGT) का दावा है कि सड़कों पर 8 लाख से अधिक लोग उतरे थे। यूनियन ने इसे एक सफल प्रदर्शन बताते हुए चेतावनी दी है कि सरकार को उनकी मांगें माननी ही होंगी। फिलहाल पूरे फ्रांस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है।
Paris riot police charge right into the crowd. Protesters pinned against a railing, a guy with a megaphone knocked down. France s protests are boiling over again. pic.twitter.com/JLeWYN1Sbj
— Voyte (@voyteapp) October 25, 2026
तपती धूप में बेटे के लिए ढाल बनी मां, कैमरे में कैद हुआ ममता का वो पल जिसे देख भर आएंगी आंखें
IISER पुणे की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब पर बवाल, विरोध के बाद संस्थान ने लिया यू-टर्न
दिल्ली के हर्ष विहार में दर्दनाक हादसा: इमारत की स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत
सर्बिया में बदलाव की आंधी: छात्रों ने खत्म की वुचिच की 14 साल की सत्ता
मोदीजी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा : दिल्ली रैली पर राहुल गांधी का तीखा जवाब
मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के विवादित बोल पर सियासी उबाल, आज देशभर में पुतला फूँकेगी BJP
अरुणाचल में चीनी कब्जे का दावा डीपफेक: भारतीय सेना ने वायरल वीडियो का सच उजागर कर किया ‘फैक्ट चेक’
भारत ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका: तीसरे टी20 से पहले तीन स्टार पेसर्स बाहर, सीरीज बचाने की चुनौती
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?