हॉलीवुड के सुपरस्टार और WWE के दिग्गज द रॉक जल्द ही रिंग में वापसी कर सकते हैं। फैंस लंबे समय से उनके आखिरी रिटायरमेंट मैच का इंतजार कर रहे हैं, और अब कोडी रोड्स के हालिया बयान ने इस उम्मीद को नई हवा दे दी है।
क्या अभी बाकी है रॉक का जलवा? द रॉक भले ही आज हॉलीवुड के टॉप स्टार बन चुके हों, लेकिन WWE में उनका क्रेज कम नहीं हुआ है। 54 साल की उम्र में भी फैंस का मानना है कि उनमें अभी एक दमदार मुकाबला करने की ताकत बाकी है। कोडी रोड्स ने इनसाइट विद क्रिस वैन व्लिएट पॉडकास्ट में साफ कहा कि उन्हें यकीन है कि द रॉक ने अभी अपने दस्ताने नहीं टांगे हैं।
कोडी रोड्स की क्या है राय? कोडी रोड्स का मानना है कि द रॉक के पास अभी कुछ बेहतरीन मुकाबले बाकी हैं। कोडी ने कहा, रेसलमेनिया 40 में उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया था। वे बोर्ड के सदस्य के रूप में भी बहुत सक्रिय हैं। यह पूरी तरह से रॉक पर निर्भर करता है कि वे अपना अगला कदम कब और किसके खिलाफ उठाते हैं, लेकिन एक रेसलर के तौर पर वे निश्चित रूप से रिंग में वापसी कर सकते हैं।
रेसलमेनिया 40 की यादें 2024 में हुए रेसलमेनिया 40 में द रॉक का अंदाज देखने लायक था। नाइट-1 में रोमन रेंस के साथ मिलकर उन्होंने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक शानदार टैग टीम मैच लड़ा था। हालांकि वे कोडी के हाथों रेंस की हार को नहीं रोक पाए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने फैंस को रोमांचित कर दिया था।
क्या रिटायरमेंट मैच की तैयारी है? द रॉक ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है। उनके फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या वे एक यादगार मुकाबले के साथ अपने करियर का समापन करेंगे। अब गेंद द रॉक के पाले में है। अगर वे रिंग में वापसी का मन बनाते हैं, तो यह WWE इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट साबित हो सकता है।
Cody Rhodes personally believes that The Rock has a couple of matches left in WWE.
— Wrestle Features (@WrestleFeatures) October 22, 2026
(@ChrisVanVliet) pic.twitter.com/ieYaqWteY3
कमरा नंबर 212: झांसी के होटल में नवविवाहिता की रहस्यमय मौत, सीसीटीवी में कैद हुई आखिरी हरकत
गार्डन में मेरे बिना कोई नहीं घूमेगा : CJP की आंतरिक कलह पर अभिजीत दीपके का मजेदार तंज
2 साल की बच्ची का कमाल: तबले पर बजाईं 12 ताल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम!
मुंबई से बड़ी खबर: आसमान में होगा बंटवारा, नवी मुंबई एयरपोर्ट की ओर उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स
क्या PR आर्मी के बिना भी महान बना जा सकता है? बावुमा की तारीफ में सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
नरसिंहपुर बलराम कृषि महोत्सव: पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान, CM मोहन यादव की बड़ी अपील
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा चक्रवात अर्नब का रौद्र रूप, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी
असली हाथी नहीं, अब मंदिर में रंगा की धूम: जानें क्या है यह अनोखा रोबोटिक हाथी
चुनावी धांधली का आरोप: अखिलेश यादव ने कहा- वोट चोरी कर रही है बीजेपी
पारे से बनेगा सोना? क्या दुनिया में आने वाली है Gold की बाढ़?