कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने साथियों के साथ एक वीडियो साझा कर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर CJP के सदस्यों के बीच आंतरिक कलह और फूट की खबरें जोर पकड़ रही थीं।
वीडियो में दिखा मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिजीत दीपके के साथ सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और अजिंक्य शिंदे नजर आ रहे हैं। वीडियो एक पार्क का है, जहां सभी साथी आगे चल रहे होते हैं, तभी अभिजीत मजाकिया अंदाज में कहते हैं, अब से मेरे बिना कोई भी गार्डन में अकेले नहीं घूमेगा।
कुछ सेकंड की खामोशी के बाद सभी सदस्य एक साथ ओके शक्तिमान कहकर हंसने लगते हैं। यह वीडियो पूरी तरह से उस चर्चा का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि टीम के सदस्य आपस में बंट गए हैं।
कलह की खबरों का खंडन इससे पहले भी अभिजीत ने सौरव और आशुतोष के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने इंटरनल रिफ्ट (आंतरिक कलह) के दावों को सिरे से खारिज किया था। इस पोस्ट को सौरव और आशुतोष ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से रिशेयर किया।
सोशल मीडिया पर यह अफवाह आग की तरह फैली थी कि आशुतोष और सौरव ने अभिजीत को धोखा दे दिया है और वे नाराज होकर अपने घर महाराष्ट्र लौट गए हैं। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव ने चुटकी लेते हुए लिखा, फ्रेंडशिप हो गई है, मित्रों। वहीं, आशुतोष ने भी तंज कसते हुए CJP में फूट के दावों को खारिज किया।
जल्द होगा नई रणनीति का ऐलान अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान तिरंगा झंडा फहराने वाले विवाद पर भी सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि करनी है, तो वे तीनों मिलकर करेंगे। अभिजीत ने संकेत दिए हैं कि उनकी टीम जल्द ही आगे की योजनाओं और अपने अगले बड़े प्लान का आधिकारिक ऐलान करेगी।
मेरे बिना कोई अकेले Garden में नहीं घूमेगा
— CJP Gems | (@GameonNewbie) October 26, 2026
— Abhijeet Dipke pic.twitter.com/vSJuO80W75
खड़गे की टिप्पणी पर भड़की भाजपा: आगरा कैंट पर फूंका पुतला, माफी की मांग
खड़गे के बाप वाले बयान पर सियासी घमासान, BJP ने पूछा- क्या देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस?
बिजली बिल मांगने गए जेई को बनाया बंधक, सरेआम पीटा और फाड़े सरकारी कागजात
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में आरक्षण और नियमावली का पेच: शिक्षा निदेशालय पहुंचे छात्रों का हल्ला बोल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, 2 लोग घायल; सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे नेता
आयुष्मान कार्ड फेंकने की सलाह देने वाले वायरल पोस्ट की क्या है सच्चाई? जानिए क्या आपका इलाज फ्री है या नहीं
डिलीवरी बॉय की सतर्कता ने बचाई डॉक्टर का घर, किचन में लगी आग पर ऐसे पाया काबू
हारते-हारते जीती पाकिस्तान: जश्न मनाते रहे अंग्रेज, और एक रिव्यू ने पलट दी पूरी बाजी
क्या 1 नवंबर की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान? राहुल गांधी ने दी 30 सेकंड की शर्त
जामिया में 20 साल बाद गूंजेगा लोकतंत्र, छात्र संघ चुनाव की बहाली को मिली मंजूरी