मुंबई से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले कुछ महीनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया ग्रुप ने अपनी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर शिफ्ट करने का ऐलान कर दिया है। यह कदम मुंबई के पुराने एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने और टर्मिनल-1 के आधुनिकीकरण के लिए उठाया जा रहा है।
इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय विस्तार इंडिगो फरवरी 2027 से नवी मुंबई से अपना अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है। एयरलाइन अपनी वर्तमान 12 दैनिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों—जिनमें बहरीन, रियाद, जद्दा, मस्कट, ढाका और जकार्ता जैसे शहर शामिल हैं—को नई जगह शिफ्ट करेगी। साथ ही, काठमांडू के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। कंपनी अपनी ए320 और ए321 श्रृंखला के विमानों के जरिए एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए नए रास्ते तलाश रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस भी होगी सक्रिय एयर इंडिया ग्रुप भी पीछे नहीं है। एयर इंडिया एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से नवी मुंबई से अपनी घरेलू सेवाएं शुरू करेगी। इसके बाद जनवरी 2027 से कुवैत, ओमान, जेद्दा और दोहा जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू करने की योजना है। इस पूरी प्रक्रिया को IATA के 2027 समर सीजन तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
टर्मिनल-1 का कायाकल्प मुंबई एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल-1 को रीडेवलपमेंट के लिए खाली किया जा रहा है। इसका मकसद टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता को 1.5 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ करना है। इस बदलाव से मुंबई एयरपोर्ट के कुल ट्रैफिक का करीब 9 प्रतिशत हिस्सा अस्थायी रूप से नवी मुंबई शिफ्ट होगा, जिससे पुराने टर्मिनल के निर्माण कार्य के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। 2030 तक इस रीडेवलपमेंट को पूरा करने का लक्ष्य है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट: सुविधाओं का नया केंद्र नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले टर्मिनल की क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की होगी, जिसे भविष्य में 9 करोड़ तक ले जाने की तैयारी है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पनवेल क्रीक और गढ़ी नदी पर नए पुल बनाए गए हैं, जो अटल सेतु और राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे जुड़ते हैं। यहां यात्रियों को डिजी यात्रा (Digi Yatra), ऑटोमेटेड बैगेज सिस्टम और विश्वस्तरीय कार्गो सुविधाएं मिलेंगी।
दो एयरपोर्ट, एक लक्ष्य अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा संचालित दोनों एयरपोर्ट मिलकर मुंबई को एक ‘ड्युअल-एयरपोर्ट’ हब बनाएंगे। यह न केवल मुंबई के यात्रियों को अधिक विकल्प देगा, बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों के लिए एक बड़ा केंद्र बनाने में भी मदद करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को इस तरह जोड़ा जा रहा है कि एक से दूसरी फ्लाइट पकड़ने में कोई बाधा न आए।
IndiGo and Adani Airport Holdings Limited (AAHL) have announced they are in the final stages of operationalising a plan for IndiGo to commence international operations from Navi Mumbai International Airport (NMIA) from February 2027 and progressively expand its presence, further… pic.twitter.com/2Y8pz8xcz0
— Adani Group (@AdaniOnline) October 25, 2026
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष
जामिया में 20 साल बाद गूंजेगा लोकतंत्र, छात्र संघ चुनाव की बहाली को मिली मंजूरी
सेकंड AC में लोको पायलट की मौज, TTE ने पकड़ा तो मच गया बवाल; देखें क्या हुआ
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहरों का अटैक , पत्रकार और कैमरावुमन बाल-बाल बचे
जामिया में आर-पार की जंग: प्रशासन ने मानी मांग, फिर भी क्यों डटे हैं छात्र?
भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब: अनिल अग्रवाल ने बताया क्यों अमेरिका और यूरोप से आगे है भारत
Hyundai Bayon का जलवा: आज होगी लॉन्च, Venue और Creta के बीच मचाएगी खलबली
सर्बिया में स्टूडेंट पावर की जीत: 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच की सत्ता का हुआ अंत
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?
रामायण का मंगल रंग : क्या कव्वाली के तड़के ने बिगाड़ दिया भगवान राम के विवाह का संगीत?