अनोखा हुनर और वायरल वीडियो कहते हैं कि टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। कर्नाटक की एक नन्ही बच्ची ने महज 2 साल 10 महीने की उम्र में संगीत की दुनिया में ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। जहां इस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना सीख रहे होते हैं, वहीं यह बच्ची तबले पर एक-दो नहीं, बल्कि 12 अलग-अलग ताल बजाकर लोगों को हैरान कर रही है।
कौन है स्वरश्री हेगड़े? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची का नाम स्वरश्री हेगड़े बताया गया है। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर की रहने वाली है। उसकी छोटी-छोटी उंगलियां जिस तरह तबले पर लयबद्ध थाप देती हैं, उसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि वह तीन साल की भी नहीं है।
रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि स्वरश्री की इस अनोखी प्रतिभा को पहचान मिली है। उसने इतनी कम उम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस उपलब्धि के बाद से ही सोशल मीडिया पर उसकी काफी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया स्वरश्री का वीडियो देखने के बाद लोग दो हिस्सों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां अधिकतर यूजर्स इसे देवी सरस्वती का आशीर्वाद मान रहे हैं और बच्ची के हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर चिंतित भी हैं।
बचपन बनाम रिकॉर्ड की बहस कुछ यूजर्स का मानना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्ची को रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में शामिल नहीं करना चाहिए। आलोचकों का कहना है कि किसी भी रिकॉर्ड से ज्यादा जरूरी बच्चे का बचपन और उसकी सहज खुशी है। बहरहाल, स्वरश्री की संगीत के प्रति समझ ने देशभर के संगीत प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Her name is Swarshri Hegde she is 2 years 10 months old. But at this little age only she has made into India Book of Records for reciting,playing 12 taals in Tabala. She is from Honnavara Uttara Kannada Karnataka. Congratulations to little Swarshri 😍👏💐 pic.twitter.com/U5TjJKT35N
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) October 24, 2026
असली हाथी नहीं, अब मंदिर में रंगा की धूम: जानें क्या है यह अनोखा रोबोटिक हाथी
चमत्कार या साज़िश? शादाब के विवादास्पद DRS ने पाकिस्तान को हार से बचाया, सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
राहुल गांधी के काफिले में भीषण हादसा: जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. संभालेंगी कमान
जर्मनी के बंदरगाह पर दो बड़े जहाजों की टक्कर, बाल-बाल बचे हजारों यात्री
गरीबी के दलदल से राष्ट्रपति भवन तक: लुइज इनासियो लूला ने चौथी बार रचा इतिहास
500 करोड़ का खेला ? संजय राउत ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, ED जांच की मांग
रिकी बहल बना विक्रांत तोमर: सिर्फ दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों को बनाता था अपना शिकार
रामायण में मंगल रंग का रहस्य: हल्दी या कोई और रस्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
PNB का बड़ा अलर्ट: 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खातों पर चलेगा हथौड़ा, चेक करें कहीं आपका अकाउंट तो नहीं?
IPL 2027: जहीर खान का बड़ा दांव, इंग्लैंड के गैरेथ बैटी संभालेंगे CSK की बल्लेबाजी!