नितेश तिवारी की फिल्म रामायण: पार्ट 1 का नया गाना मंगल रंग सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसमें रणबीर कपूर (भगवान राम) और साई पल्लवी (माता सीता) के विवाह और उनके जीवन के कुछ भावुक पलों को दिखाया गया है। लेकिन, गाने के एक विशेष सीन ने दर्शकों में भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है।
गाने के एक दृश्य में भगवान राम के शरीर पर महिलाएं पीला लेप लगाती हुई दिख रही हैं। कई दर्शकों ने इसे विवाह से पहले होने वाली हल्दी की रस्म समझ लिया। लेकिन, माता सीता की उस सीन में मौजूदगी ने तुरंत सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि पारंपरिक हिंदू मान्यताओं के अनुसार, विवाह से पहले दुल्हन दूल्हे की हल्दी रस्म में मौजूद नहीं होती।
इस कन्फ्यूजन के बीच मिथिला और पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक विशेष परंपरा चुमन या छुमावन की चर्चा तेज हो गई है। यह रस्म शुभ अवसरों पर आशीर्वाद देने के लिए अपनाई जाती है। इसमें हल्दी, सुपारी, दूब घास और लाल धान का उपयोग होता है। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म के मेकर्स ने शायद उत्तर भारतीय संस्कृति की किसी क्षेत्रीय रस्म को दर्शाया है, न कि आम हल्दी की रस्म को।
कुछ दर्शकों का मानना है कि यह दृश्य विवाह का नहीं, बल्कि भगवान राम के राज्याभिषेक से पहले की किसी रस्म का हो सकता है। चूंकि गाने में राम-सीता के विवाह के बाद के जीवन की झलकियां भी हैं, इसलिए यह तर्क जोर पकड़ रहा है कि यह लेप हल्दी नहीं, बल्कि राजतिलक या किसी अन्य महत्वपूर्ण संस्कार का हिस्सा हो सकता है।
अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से इस सीन को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार अपने तर्क दे रहे हैं। क्या यह फिल्म की ऐतिहासिक प्रमाणिकता के साथ कोई प्रयोग है या फिर केवल एक गलतफहमी? इसका जवाब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिल पाएगा, लेकिन इस बहस ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
Bollywood will never stop adding its own masala, even to the Ramayana. 😭
— Pinki (@PinkiPragya) October 25, 2026
Since when did the bride sit and watch the groom’s Haldi ceremony in traditional Hindu weddings? The groom has his Haldi at his home, and the bride has hers at her own home in many Indian traditions.
But… pic.twitter.com/JLF4vLtUqI
कोच्चि हिट-एंड-रन: जज के नाबालिग बेटे की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ली एक बेगुनाह की जान, आरोपी को मिली तुरंत जमानत
वनडे क्रिकेट: भारतीय महिला टीम की वो 10 धुरंधर जिन्होंने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
धार में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू कार पुलिया में गिरी, जिंदा जलने से 4 दोस्तों की मौत
अंतरिक्ष में चीन का डिजिटल चक्रव्यूह : क्या एलन मस्क के स्टारलिंक को मिलेगी कड़ी टक्कर?
रामायण का मंगल रंग : क्या कव्वाली के तड़के ने बिगाड़ दिया भगवान राम के विवाह का संगीत?
नाहन में शांति की मिसाल: पत्थर फेंकने वाले हाथों ने बरसाए फूल, दो समुदायों ने फिर गले मिलकर निकाली शोभायात्रा
जब महाराष्ट्र की बागडोर मेरे हाथों में होगी : राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, ट्रैफिक और सिस्टम पर साधा निशाना
होटल के गेट पर खड़ी नवविवाहिता का 5 सेकंड में खेल खत्म: CCTV ने खोले राज, पति पर हत्या का शक
दिल्ली के हर्ष विहार में गिरी इमारत: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, 14 घंटे चला रेस्क्यू
7 घंटे का दर्द और फिर सुखद मिलन: नन्हे हाथी और मां की भावुक कहानी