नाहन: हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। महज दो दिन पहले जिस सड़कों पर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी, रविवार को उन्हीं सड़कों पर लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश कर शांति का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा ने नफरत को पीछे छोड़ते हुए सौहार्द की मिसाल पेश की।
क्या था पूरा विवाद? बीते शुक्रवार को नाहन में वाल्मीकि और सिख समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया था। विवाद की जड़ शहर के दिल्ली गेट के पास वाल्मीकि चौक पर स्वागत द्वार लगाने को लेकर उपजा था। एक पक्ष द्वारा द्वार लगाने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
पत्थरबाजी में घायल हुए थे 14 लोग इस हिंसक झड़प में पथराव, कांच की बोतलों और लाठियों का जमकर इस्तेमाल हुआ। स्थिति इतनी भयावह थी कि तहसीलदार की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में नाहन सदर थाने के एसएचओ कुलबीर सिंह और दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 14 लोग घायल हो गए थे। हिंसा के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
प्रशासन और युवाओं की पहल लाई रंग तनाव के माहौल के बीच प्रशासन ने शनिवार को दोनों समुदायों के साथ मैराथन बैठकें कीं। पहले शोभायात्रा का रूट बदलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन गोबिंदगढ़ मोहल्ले के लोग सदियों पुरानी परंपरा को टूटने नहीं देना चाहते थे।
इस बीच, सिख समुदाय के युवाओं ने आगे बढ़कर सुलह का प्रस्ताव रखा। यह तय हुआ कि वाल्मीकि चौक पर हुई तोड़फोड़ की मरम्मत सिख समाज द्वारा करवाई जाएगी। इस पहल ने विवाद सुलझा दिया और सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया था मामला हिंसा के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई थी। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी के अनुसार, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, अब दोनों समुदायों के बीच बनी आपसी सहमति ने प्रशासन और शहरवासियों को बड़ी राहत दी है।
Massive Protest in Nahan after to Colonies residents Confronts Over Welcome Gate Renovation Issue.#himachalpradesh pic.twitter.com/yGFlAn08ZE
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) October 23, 2026
ब्राजील में लूला का चौका : 80 की उम्र में सत्ता की अद्भुत वापसी, चौथी बार बने राष्ट्रपति
सुलतानपुर कोर्ट का फैसला: मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी, आज तय होगी सियासी भविष्य की दिशा
मौत का कुआँ बना जलता हुआ अखाड़ा: स्टंट के दौरान बाइक बनी आग का गोला, बाल-बाल बची युवती की जान
चमत्कार या साज़िश? शादाब के विवादास्पद DRS ने पाकिस्तान को हार से बचाया, सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब का तांडव: कई राज्यों में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई पर
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में आरक्षण और नियमावली का पेच: शिक्षा निदेशालय पहुंचे छात्रों का हल्ला बोल
यूपी में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 28 अक्टूबर से भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
भीमाशंकर के जंगलों पर संकट: वडेट्टीवार ने सरकार पर लगाया गुजरात के उद्यमियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
दिल्ली के हर्ष विहार में गिरी इमारत: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, 14 घंटे चला रेस्क्यू
मराठा आंदोलन और 500 करोड़ का खेल : संजय राउत ने अमित शाह को पत्र लिखकर ED जांच की मांग की