ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही रोमांचक टेस्ट सीरीज के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टेम्बा बावुमा की जमकर प्रशंसा की है। ग्केबेर्हा टेस्ट में बावुमा ने 179 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
गावस्कर ने अपने कॉलम में बावुमा के खेल और उनके व्यक्तित्व की तुलना भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे से की है। उन्होंने कहा कि बावुमा ने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया है।
जब बावुमा को कप्तानी सौंपी गई थी, तब उन पर कोटा सिलेक्शन जैसे भद्दे आरोप लगे थे। लेकिन गावस्कर का मानना है कि बावुमा ने साबित कर दिया है कि वे केवल एक कप्तान नहीं, बल्कि एक बेहतरीन लीडर हैं।
बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने पिछले 14 टेस्ट मैचों में से 12 में जीत दर्ज की है और केवल एक में हार का सामना किया है। गावस्कर ने इसे अजिंक्य रहाणे के उस स्वर्णिम दौर से जोड़ा, जब रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम को कोई टेस्ट मैच नहीं हरा सका था।
गावस्कर ने मौजूदा दौर के उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जो खुद को साबित करने के लिए PR टीम का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा, बावुमा और रहाणे जैसे खिलाड़ी अपनी तारीफों के ढोल नहीं पीटते। इन्हें दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि वे कितने अच्छे हैं। इनके पीछे PR की कोई बड़ी फौज नहीं है।
सुनील गावस्कर ने बावुमा की तुलना महान भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ से भी की। गावस्कर ने कहा कि मैदान पर बावुमा का बर्ताव और शांत स्वभाव विश्वनाथ की याद दिलाता है।
दिग्गज क्रिकेटर ने साफ शब्दों में कहा, विश्वनाथ ने हमेशा यह सिखाया कि एक बड़ा क्रिकेटर बनने के लिए आपको मैदान पर अपशब्द कहने, लड़ने या झगड़ने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बावुमा उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
🚨 MATCH RESULT 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 22, 2026
What a phenomenal game, what an incredible display from #TheProteas! An absolutely heart-stopping performance! 🤩
Bavuma led the way with the bat, and our bowlers ran riot with the ball! 💪🔥#TheProteas level the series 1-1 with a comprehensive victory by… pic.twitter.com/E89Ki6tyIj
मोदी का आरोपी नंबर 4 हटाओ, 30 सेकंड में खत्म होगा प्रदर्शन: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
महर्षि वाल्मीकि जयंती: सीएम योगी का संदेश, समानता और समरसता ही रामराज्य की नींव
पारे से बनेगा सोना? क्या दुनिया में आने वाली है Gold की बाढ़?
दिल्ली को मिली नई पहचान: नमो यमुना रिवर सफारी का ट्रायल शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया मील का पत्थर
कौन हैं कृष्णा दास? जिनके सामने विराट-अनुष्का ने टेके सिर, मुंबई के कीर्तन में छाई भक्ति
चक्रवात अर्नब का खतरा: ओडिशा में हाई अलर्ट, 302 टीमें तैनात और 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
सेकंड AC में लोको पायलट की मौज, TTE ने पकड़ा तो मच गया बवाल; देखें क्या हुआ
7 घंटे का दर्द और फिर मिलन: बिछड़े हाथी के बच्चे को मां से मिलाया वन विभाग ने
जर्मनी के बंदरगाह पर दो बड़े जहाजों की टक्कर, बाल-बाल बचे हजारों यात्री
दिल्ली के हर्ष विहार में गिरी इमारत: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, 14 घंटे चला रेस्क्यू