नई दिल्ली: कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का ऐलान किया है। इस रैली के ठीक पहले विपक्षी नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक विवादास्पद शर्त रख दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा दे, तो विपक्ष का पूरा आंदोलन महज 30 सेकंड में रुक जाएगा। राहुल गांधी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वोट ही सुरक्षित नहीं, तो किसी की दुकान, बचत और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में यातायात और मेट्रो सेवाओं के बाधित होने के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील कीं और राजधानी पर ताला भी सरकार ने ही लगाया है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे सीधे प्रधानमंत्री मोदी से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करें।
कांग्रेस की इस रैली का दिल्ली के व्यापारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
व्यापारियों का तर्क है कि दिवाली और धनतेरस के समय दिल्ली के बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस दौरान सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और मिठाई समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 25,000 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। रैली के कारण सड़कों के सील होने और मेट्रो प्रभावित होने से ग्राहकों की आवाजाही रुक जाएगी, जिससे त्योहारों के सीजन में भारी नुकसान की आशंका है।
दिवाली (8 नवंबर) और धनतेरस (6 नवंबर) से ठीक पहले 1 नवंबर की रैली को लेकर व्यापारियों का तर्क है कि यह समय खरीदारी के लिए पीक सीजन है। एक तरफ जहां कांग्रेस अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत वोट चोरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के व्यापारी अपने व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल, कांग्रेस और व्यापारियों के बीच यह खींचतान चर्चा का विषय बनी हुई है।
To every trader in Delhi: We love you and hear you.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2026
The Govt shut the metro, sealed our roads and locked down our capital.
With a stolen vote nothing is safe - your shop, your savings, your children’s future.
Tell Modi to sack accused no. 4, Gyanesh Kumar and the protests will… pic.twitter.com/USuHyO7qVW
2 साल की बच्ची का कमाल: तबले पर बजाईं 12 ताल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम!
अर्शदीप सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिशन: न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने से महज 2 विकेट दूर
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ महा-अभियान: इंदौर, भोपाल और जबलपुर में जुटेंगे एक लाख कार्यकर्ता
रामायण का मंगल रंग विवाद: ए.आर. रहमान के संगीत पर उठे सवाल, फैंस बोले- त्रेता युग में कव्वाली कैसी?
इजराइल का अग्निपरीक्षा दिन: क्या सत्ता बचा पाएंगे नेतन्याहू?
रीवा परमाणु परियोजना: ग्रामसभा की अनदेखी कर NOC जारी करने का आरोप, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
यमुना में झाग का सच: परवेश वर्मा का दावा और मनोज तिवारी की आप-कांग्रेस को खुली चुनौती
मां-बाप और परिवार को राजनीति से दूर रखें : खरगे के विवादित बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
अब E100 ईंधन से दौड़ेगी आपकी गाड़ी, बदल गए नियम: क्या आपके लिए भी खुलेगा रास्ता?
ब्राजील में लूला का चौथा शतक : कौन हैं 81 साल के दिग्गज नेता और भारत के लिए क्यों अहम?