सड़क परिवहन मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में बड़ा संशोधन किया है। अब भारत में उन फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का रास्ता साफ हो गया है, जो 100 फीसदी एथनॉल (E100) पर चल सकते हैं। सरकार का यह कदम कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया गया है।
क्या है E20, E85 और E100 का अंतर? एथनॉल और पेट्रोल के मिश्रण के आधार पर इन्हें वर्गीकृत किया गया है:
फ्लेक्स-फ्यूल वाहन क्या हैं? फ्लेक्स-फ्यूल कारें वे होती हैं, जिनके इंजन को पेट्रोल और एथनॉल के अलग-अलग मिश्रणों पर चलने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। ये गाड़ियां तकनीक और सर्टिफिकेशन के आधार पर E20 से लेकर E100 तक के ईंधन को स्वीकार कर सकती हैं।
क्या आपकी पुरानी गाड़ी में चलेगा E100? इसका जवाब है—नहीं। नए नियम का मतलब यह कतई नहीं है कि आपकी मौजूदा पेट्रोल गाड़ी में E100 या E85 ईंधन डाला जा सकता है। मंत्रालय के अनुसार, केवल उन्हीं प्रमाणित गाड़ियों में उच्च एथनॉल ईंधन का उपयोग हो सकेगा जिन्हें खास तौर पर इसके लिए मैन्युफैक्चर किया गया है। सामान्य पेट्रोल गाड़ियों में इसे डालना इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है।
नियमों में और क्या बदलाव हुए? सरकार ने केवल एथनॉल ही नहीं, बल्कि अन्य वैकल्पिक ईंधनों के लिए भी मानक तय किए हैं। नए संशोधनों में:
बाज़ार में कौन सी कंपनियां हैं आगे? वाहन निर्माता कंपनियां भी सरकार के इस लक्ष्य के साथ कदम मिला रही हैं। मारुति सुजुकी ने पहले ही वैगनआर का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पेश किया है, जो E20 से E100 पर चलने में सक्षम है। इसके अलावा टोयोटा, टाटा मोटर्स और हुंदै जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां भी भारतीय बाजार के लिए अपने फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल पोर्टफोलियो को विकसित करने पर काम कर रही हैं।
STORY | Government amends motor vehicle rules to permit pure ethanol flex-fuel vehicles
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2026
The Road Transport Ministry on Monday notified changes to the Central Motor Vehicles Rules, allowing flex-fuel vehicles that can run on up to E100 (nearly pure ethanol).
E100 fuel allows… pic.twitter.com/VvY7M9321c
मासूमियत की बड़ी मिसाल: नन्ही वरदा ने गुल्लक तोड़ किसानों के लिए दान किए अपनी पॉकेटमनी के पैसे
रजनीकांत की धर्मन में नयनतारा की एंट्री, मेकर्स बोले- अब ऑरा हो गया है डबल
जीत चुके थे इंग्लैंड के खिलाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने बदल दी मैच की तकदीर!
होटल के गेट पर खड़ी नवविवाहिता का 5 सेकंड में खेल खत्म: CCTV ने खोले राज, पति पर हत्या का शक
रोहित शर्मा का करियर खत्म कर सकती थी 2017 की वो चोट, फिटनेस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
अर्शदीप सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिशन: न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने से महज 2 विकेट दूर
इजराइल का अग्निपरीक्षा दिन: क्या सत्ता बचा पाएंगे नेतन्याहू?
नर्मदा किनारे मिले 343 वोटर आईडी कार्ड: राऊ सीट के मतदाताओं के दस्तावेज मिलने से हड़कंप, कांग्रेस ने की FIR की मांग
बिग बॉस 20: काशवी हीरानंदानी ने लव गिल पर साधा निशाना, पूछा- कमिटेड आदमी के साथ इतनी नजदीकी क्यों?
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई का धमाका: 10 साल की उम्र में जड़ा तूफानी शतक