इजराइल में मंगलवार, 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करियर की सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है। 73 लाख से अधिक मतदाता देश की अगली सरकार और नेतन्याहू के भविष्य का फैसला करेंगे।
1.20 लाख कर्मचारियों की फौज तैनात चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे देश में 12,018 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 6,209 केंद्र विशेष रूप से सुलभ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए एक लाख कर्मचारी और 1,500 प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं, पारदर्शिता के लिए निरीक्षकों को 15,000 बॉडी कैमरे भी सौंपे गए हैं।
नेतन्याहू बनाम विपक्ष: सुरक्षा का मुद्दा हावी 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद सुरक्षा नीति और युद्ध के प्रबंधन को लेकर नेतन्याहू सरकार लगातार घेरे में रही है। उनकी लिकुड पार्टी को पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइसेनकोट, नफ्ताली बेनेट और यायर लैपिड जैसे नेताओं के गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह चुनाव नेतन्याहू के नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह (Referendum) की तरह देखा जा रहा है।
बहुमत का गणित और 61 का जादुई आंकड़ा इजराइल की 120 सदस्यीय संसद नेसेट में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां मतदाता सीधे प्रधानमंत्री नहीं चुनते, बल्कि पार्टियों को वोट देते हैं। किसी भी पार्टी को संसद में प्रवेश करने के लिए 3.25 प्रतिशत वोट पाना अनिवार्य है।
त्रिशंकु संसद के संकेत ओपिनियन पोल के अनुसार, फिलहाल किसी भी गुट को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इसका मतलब है कि चुनाव के बाद किंगमेकर की भूमिका में छोटे दल होंगे। गठबंधन की लंबी और जटिल वार्ता ही तय करेगी कि इजराइल की कमान किसके हाथ में जाएगी। मतदान सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसके लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मुफ्त रखी गई है।
STORY | Israel heads to polls amid uncertainty over Netanyahu’s future, coalition numbers
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2026
Israel will hold parliamentary elections on Tuesday, with Prime Minister Benjamin Netanyahu seeking to retain power amid debate over the government’s handling of the October 7, 2023, Hamas… pic.twitter.com/Kvb7qwMzsc
Hyundai Bayon का जलवा: आज होगी लॉन्च, Venue और Creta के बीच मचाएगी खलबली
सरकार को घेरने चले थे सौरभ भारद्वाज, स्पेलिंग मिस्टेक ने कर दिया खेला
हारते-हारते जीती पाकिस्तान: जश्न मनाते रहे अंग्रेज, और एक रिव्यू ने पलट दी पूरी बाजी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, 2 लोग घायल; सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे नेता
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह का मिशन मोड , BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू की तैयारी
धनुष की 3,000 महिला फैंस के साथ मुलाकात, क्या यह राजनीति में कदम रखने का संकेत है?
बिग बॉस 20: वीकेंड का वार के बाद लव गिल का टूटा सब्र, स्काउट ओपी पर लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप
प्रभास की फौजी विवादों में: सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने उठाए गंभीर सवाल
सर्बिया में जेन-जी का इंकलाब: 14 साल से सत्ता पर काबिज पुतिन समर्थक राष्ट्रपति की ऐतिहासिक हार
अनंत सिंह की विदाई तय: जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे सबूत, सदस्यता खत्म करने की मांग