साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म फौजी रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टीजर के सामने आते ही ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगने लगे हैं।
इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने फिल्म के मेकर्स पर निशाना साधा है। उनका मुख्य ऐतराज फिल्म में दिखाए गए नेताजी और एडॉल्फ हिटलर की मुलाकात वाले सीन को लेकर है। बोस का कहना है कि मेकर्स ने काल्पिनक कहानी के नाम पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।
क्रिएटिव फ्रीडम पर सवाल चंद्र कुमार बोस ने स्पष्ट किया कि क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर राष्ट्रीय नायकों के इतिहास के साथ खिलवाड़ करना एक अपराध है। उन्होंने कहा कि फिल्म मेकर्स को स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व और उनकी गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी से इस गलती के लिए माफी मांगने की मांग की है।
क्या है आपत्ति का मुख्य कारण? आरोप है कि फिल्म में प्रभास के एक काल्पनिक किरदार को नेताजी द्वारा हिटलर से मिलवाते हुए दिखाया गया है। आलोचकों का मानना है कि इस तरह के सीन से ऐतिहासिक भूमिकाएं कमतर दिखती हैं और काल्पिनक चरित्र को जबरन महत्व दिया जा रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।
मेकर्स की चुप्पी और आगे की राह विवाद बढ़ने के बावजूद फिलहाल फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स विवादित सीन में बदलाव करेंगे या वे अपने पक्ष पर कायम रहेंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म? हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म अब 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास के साथ फिल्म में इमान इस्माइल, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। प्रभास इसमें आजाद हिंद फौज के एक सिपाही की भूमिका निभा रहे हैं।
Trouble for #Fauzi 🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 26, 2026
Netaji Subhas Chandra Bose’s grandnephew Chandra Kumar Bose has criticised the director of the #Prabhas starrer #Fauzi for allegedly distorting historical facts about the freedom fighter’s meeting with Adolf Hitler, demanding an apology to the people of… pic.twitter.com/IRdH3Twvuj
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव: क्या ट्रंप के लिए यह करो या मरो की स्थिति है?
रुपया मैं उठाऊंगा : मोदी के हमशक्ल और कुणाल कामरा की भिड़ंत, समय रैना बोले- साइबर सेल आ जाएगी
रजनीकांत की धर्मन में नयनतारा की एंट्री, मेकर्स बोले- अब ऑरा हो गया है डबल
8 साल पुराना मानहानि केस: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
जामिया में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव की बहाली: निलंबन और नोटिस रद्द, लेकिन विवाद अभी भी जारी
अब आंदोलनों की खरीद-फरोख्त : 500 करोड़ के कथित घोटाले पर संजय राउत ने अमित शाह को घेरा
लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलॉइस का भारत आगमन: द्विपक्षीय संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत
देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार; योगी का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला
रोहित शर्मा का करियर खत्म कर सकती थी 2017 की वो चोट, फिटनेस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
जीत चुके थे इंग्लैंड के खिलाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने बदल दी मैच की तकदीर!