कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। शो के आठवें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल उतार रहे एक कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच हुई तीखी और मजेदार नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई है।
शो के दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री कर रहे कंटेस्टेंट ने अपने अंदाज़ में कहा, देखिए भाइयों और बहनों, इन दिनों अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है, लेकिन चिंता मत कीजिए, मैं ही उसे वापस उठाऊंगा। इस तंज ने शो में मौजूद दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
वीडियो कॉल के जरिए जुड़े कुणाल कामरा ने भी मौके का फायदा उठाया। उन्होंने रुपये की गिरती कीमत पर निशाना साधते हुए कहा, कुत्ता पालो, बिल्ली पालो, लेकिन भ्रम मत पालो। कामरा ने सीधे तौर पर पीएम मोदी को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। जवाब में मिमिक्री आर्टिस्ट ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह जानकारी उन्हें व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी से मिली है?
बातचीत जैसे-जैसे आगे बढ़ी और तीखी होने लगी, शो के होस्ट समय रैना को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुणाल कामरा को रोकते हुए रैना ने कहा, कुणाल भाई, बस करो। नहीं तो साइबर सेल हम दोनों के पीछे पड़ जाएगी। समय की इस टिप्पणी ने माहौल में और हंसी भर दी, क्योंकि राजनीतिक तंजों के बीच यह चेतावनी काफी चर्चा में है।
बातचीत के दौरान जब कुणाल कामरा ने कंटेस्टेंट को सर कहकर संबोधित किया, तो कंटेस्टेंट ने भी पीएम मोदी के अंदाज़ में जवाब दिया। उसने कहा, नरेंद्र मोदी का नाम सुनकर सबका गला सूखता है, डर सबको लगता है। आ गए ना अब सर पर।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के इस चर्चित एपिसोड में कुणाल कामरा और मिमिक्री आर्टिस्ट के अलावा रैपर एमसी स्टैन, कॉमेडियन तन्मय भट्ट, मधुर विरली और अर्पित बाला भी मौजूद थे। हालांकि, पूरी महफिल कुणाल कामरा और मोदी के हमशक्ल की इस जुगलबंदी ने लूट ली।
🚨 Kunal Kamra roasted by Latent contestant cosplaying modi ji
— Krish (@Krish_nvm_Raw) October 25, 2026
Daily bezati routine for Kamra continues pic.twitter.com/T7H0tgMCbF
मां-बाप और परिवार को राजनीति से दूर रखें : खरगे के विवादित बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार; योगी का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला
खड़गे के मोदी का बाप वाले बयान पर सियासी घमासान; आज देशभर में सड़कों पर उतरेगी बीजेपी
यूपी कांग्रेस में सीट बंटवारे पर रार! सपा के साथ समझौते पर बंटे नेता, क्या 150 सीटों की जिद बिगाड़ेगी खेल?
रामायण में कव्वाली का तड़का? मंगल रंग गाने पर भड़के लोग, ए.आर. रहमान हुए ट्रोल
हवा में उछला बल्ला, ड्रेसिंग रूम में मचा बवाल: पाकिस्तान की जीत का सिनेमैटिक जश्न
अहान पांडे और शरवरी वाघ की बेपरवाह का ऐलान, पहली बार साथ दिखेंगे ये सितारे
राहुल गांधी को बड़ी राहत: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी
पड़ोसी की खुशी से जल उठे लोग: नई-नवेली कार पर चलाए खरोंच के निशान, वीडियो वायरल
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष