कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। पटना में दिए गए इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोल दिया है और आज देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।
क्या है पूरा मामला? बिहार के पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के दौरान खड़गे भाषण दे रहे थे। इस दौरान भीड़ में से किसी ने पीएम मोदी के समर्थ में बात कही, जिस पर खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान का वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने इसे पीएम के दिवंगत पिता का अपमान करार दिया।
बीजेपी का राष्ट्रव्यापी विरोध खड़गे के बयान के विरोध में बीजेपी ने सोमवार को सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि देश के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और खड़गे का पुतला फूंका जाएगा।
दिग्गज नेताओं का तीखा हमला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे कांग्रेस की हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब नीति विहीन हो चुकी है और केवल गाली-गलौज की राजनीति बची है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी नेता नितिन नबीन ने कहा कि स्वर्गीय परिजनों को घसीटना कांग्रेस की संस्कार विहीन सोच का परिणाम है। नेताओं का आरोप है कि हार की हताशा में कांग्रेस मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही है।
कांग्रेस ने किया बचाव विवाद बढ़ता देख कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा खड़गे के बचाव में उतर आए हैं। खेड़ा का तर्क है कि खड़गे ने यह बात एक कार्यकर्ता की बदतमीजी के जवाब में कही थी। उन्होंने दावा किया कि खड़गे का इशारा पीएम के वैचारिक पिता यानी संघ और मोहन भागवत की ओर था। उन्होंने बीजेपी पर ही खड़गे के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया।
राजनीतिक मर्यादा पर सवाल यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी और कांग्रेस के बीच भाषा को लेकर विवाद हुआ हो। मौत का सौदागर से लेकर चौकीदार चोर है तक, अतीत में भी कांग्रेस के बयानों पर बीजेपी ने तीखा विरोध जताया है। ताजा घटना ने एक बार फिर राजनीतिक बहसों में इस्तेमाल होने वाली भाषा की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय पीएम के बारे में क्या बोल रहे हैं, सुनिए…⬇️
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) October 25, 2026
देश की मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, सुन कर आप लोग भी शर्मसार हो जाएँगे!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का मोदी जी के दिवंगत पिताजी को लेकर दिया गया बयान… pic.twitter.com/xxuB4p9FYu
दिल्ली के हर्ष विहार में काल बनकर गिरी निर्माणाधीन इमारत की स्लैब, 2 की मौत
सरकार का विरोध करें, मर्यादा नहीं लांघें : पीएम मोदी पर खरगे के बयान पर बरसे राजनाथ सिंह
दोहरा शतक चूकने पर अंपायर से भिड़े देवदत्त पडिक्कल, विवादित फैसले ने छीनी ऐतिहासिक पारी
सोना हुआ सस्ता: चीन के बाजारों में लगी ग्राहकों की लंबी कतारें, मची सोने की लूट
नाहन में शांति की मिसाल: पत्थर फेंकने वाले हाथों ने बरसाए फूल, दो समुदायों ने फिर गले मिलकर निकाली शोभायात्रा
दिल्ली को मिली नई पहचान: नमो यमुना रिवर सफारी का ट्रायल शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया मील का पत्थर
रुपया मैं उठाऊंगा : मोदी के हमशक्ल और कुणाल कामरा की भिड़ंत, समय रैना बोले- साइबर सेल आ जाएगी
500 करोड़ का खेला ? संजय राउत ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, ED जांच की मांग
डिलीवरी बॉय की सतर्कता ने बचाई डॉक्टर का घर, किचन में लगी आग पर ऐसे पाया काबू
पारे से बनेगा सोना? क्या दुनिया में आने वाली है Gold की बाढ़?