बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब अब अत्यंत गंभीर रूप ले चुका है। हालांकि इसका सीधा असर 29 और 30 अक्टूबर को दिखेगा, लेकिन बिहार में इसके संकेत कल यानी 27 अक्टूबर से ही मिलने लगेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (27 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के जिलों में सुबह आसमान साफ रहेगा। दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और शाम तक बादल छा सकते हैं।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी 55% से 80% तक रहेगी। फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह तूफान डीप डिप्रेशन से बदलकर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है। यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
28 अक्टूबर की सुबह तक यह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है, जो तटीय इलाकों के लिए बड़ा खतरा है।
बिहार में चक्रवात का व्यापक असर 29 और 30 अक्टूबर को दिखाई देगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर से ही छिटपुट बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
कृषि विशेषज्ञों ने उत्तर बिहार के किसानों को सलाह दी है कि 27 अक्टूबर का दिन तुलनात्मक रूप से बेहतर है। किसान इसका लाभ उठाकर अपनी कटाई और बुआई के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। 29-30 अक्टूबर को होने वाली भारी बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
*Updated Press Release issued on Dated 26.10.2026 pic.twitter.com/a0EHRMI1eM
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) October 26, 2026
बैंकिंग जगत में बड़ी हलचल: Barclays करेगा 5,000 कर्मचारियों की छंटनी, AI और ऑटोमेशन की मार
चुनाव आयोग के बाद अब न्यायपालिका पर बरसे सौरव दास, जजों पर लगाए गंभीर आरोप
2 साल की बच्ची का तबले पर जादुई कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
मुंबई में अनुष्का संग दिखे विराट कोहली, मास्क पहनकर क्यों निकले किंग कोहली ?
नाहन में शांति की मिसाल: पत्थर फेंकने वाले हाथों ने बरसाए फूल, दो समुदायों ने फिर गले मिलकर निकाली शोभायात्रा
रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का अयोध्या-काशी का सपना हुआ साकार
7 घंटे का दर्द और फिर सुखद मिलन: नन्हे हाथी और मां की भावुक कहानी
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में आरक्षण और नियमावली का पेच: शिक्षा निदेशालय पहुंचे छात्रों का हल्ला बोल
बिछड़ा नन्हा हाथी और उसकी मां का भावुक मिलन, 7 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ चमत्कार!
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?