बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ब्रिटिश बैंक बार्कलेज (Barclays) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और कठोर फैसला लिया है। बैंक ने 2026 के अंत तक अपने कुल वर्कफोर्स के 5% यानी करीब 5,000 कर्मचारियों को बाहर करने की योजना तैयार कर ली है।
छंटनी की बड़ी वजह बार्कलेज ने स्पष्ट किया है कि इस बड़े पैमाने पर कटौती के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और कॉस्ट-कटिंग मुख्य कारण हैं। बैंक अपने फिक्स्ड खर्चों को कम करने और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। बैंक का मानना है कि बदलती बैंकिंग तकनीक के दौर में यह कदम भविष्य की जरूरत है।
किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान? इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर बैंक के सपोर्ट फंक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा। बैंक की योजना है कि कुल कटौती का लगभग 60% हिस्सा इन्हीं क्षेत्रों से होगा, जिसमें डेवलपर्स भी शामिल हैं। फिलहाल, 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया पर तलवार लटकी हुई है, जबकि बाकी 4,000 कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का ट्रेंड बार्कलेज अकेला ऐसा लेंडर नहीं है जो कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहा है। इससे पहले भी कई दिग्गज वित्तीय संस्थान कड़े फैसले ले चुके हैं:
भारत में क्या है स्थिति? वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारतीय बैंकिंग सेक्टर में भी छंटनी या कर्मचारियों की संख्या में कटौती देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रमुख निजी बैंकों ने अपने वर्कफोर्स में कमी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICICI बैंक ने 6,633, HDFC बैंक ने 3,343 और एक्सिस बैंक ने लगभग 3,400 कर्मचारियों की संख्या में कमी की है।
तकनीकी बदलावों के बीच बैंकों द्वारा अपनाई जा रही यह रणनीति संकेत दे रही है कि आने वाले समय में बैंकिंग कामकाज के तरीके और रोजगार के अवसर पूरी तरह से बदलने वाले हैं।
Barclays said it is cutting around 5,000 jobs or 5% of its workforce this year, as it uses technology such as AI to slash fixed costs and improve returns. Lawrence White has more https://t.co/65br0zCU0F pic.twitter.com/odcKuaFgbo
— Reuters (@Reuters) October 23, 2026
मोदी का बाप भी जाएगा : खरगे के बिगड़े बोल पर मचा बवाल, क्या एक गलतफहमी ने बिगाड़ी बात?
दिल्ली के हर्ष विहार में काल बनकर गिरी निर्माणाधीन इमारत की स्लैब, 2 की मौत
हार के जबड़े से जीत छीन ले गए शादाब खान, ऐतिहासिक शतक से पाकिस्तान को दिलाई नामुमकिन जीत
प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: राजनाथ सिंह का पलटवार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष को मांगनी चाहिए माफी
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का मशाल वार: 1 नवंबर की दिल्ली रैली से पहले बढ़ा सियासी पारा
कीर्तन की भक्ति में डूबे विराट-अनुष्का, वायरल वीडियो में राधे-राधे का करते दिखे जाप
सर्बिया में जेन-जी का इंकलाब: 14 साल पुरानी सत्ता का हुआ अंत, राष्ट्रपति वुसिक ने मानी हार
वकालत से क्रिकेट के मैदान तक: किम कॉटन ने अंपायरिंग में रचा इतिहास
मोदी का बाप भी जाएगा : खरगे की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा
रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का अयोध्या-काशी का सपना हुआ साकार