रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के नाटकों और बुजुर्गों के लिए आस्था का बड़ा सहारा बनी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुँचकर प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन किए हैं।
आस्था और सुविधा का संगम छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को जीवंत करने के लिए 5 मार्च 2024 को इस योजना की शुरुआत की गई। सरकार का लक्ष्य हर साल लगभग 20 हजार नागरिकों को निःशुल्क तीर्थयात्रा कराना है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें यात्री के आने-जाने, ठहरने, भोजन और चिकित्सकीय सहायता का सारा खर्च राज्य सरकार उठाती है।
अयोध्या से काशी तक का आध्यात्मिक सफर यह तीर्थयात्रा केवल अयोध्या तक सीमित नहीं है। श्रद्धालु प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के साथ-साथ वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) के साथ समन्वय कर विशेष ट्रेनों और बसों के माध्यम से यह यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
आर्थिक बाधाएं नहीं बनीं राह की रुकावट कई ऐसे श्रद्धालु हैं जिनकी वर्षों पुरानी इच्छा आर्थिक तंगी के कारण अधूरी थी। कबीरधाम के 69 वर्षीय शोभनाथ सोनवानी हों या बबई गाँव के डोमन साहू, योजना ने उनके लिए अयोध्या का रास्ता आसान कर दिया है। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन के माहौल और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान की है।
योजना के प्रमुख नियम और पात्रता इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं:
भक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़ चाहे रायपुर हो, बिलासपुर हो या जशपुर—जब भी श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से रवाना होता है, रेलवे स्टेशन का नजारा भक्तिमय हो जाता है। ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन श्रद्धालुओं को विदा किया जाता है। यह पहल न केवल धार्मिक इच्छाओं की पूर्ति कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की आस्था को भी नया सम्मान दे रही है।
*श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालु निःशुल्क सुविधाओं के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 31, 2025
श्रद्धा से दमकते चेहरे, जयकारों की गूंज और भक्ति से ओत-प्रोत हर कदम इस यात्रा को विशेष बनाते हैं। यह केवल एक… pic.twitter.com/2kvT93RPuA
राहुल गांधी के काफिले में भीषण हादसा: जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. संभालेंगी कमान
अंकिता भंडारी हत्याकांड: नारको टेस्ट से पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी का गंभीर मामला
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?
छठ से पहले दिल्ली को सौगात: नमो यमुना रिवर सफारी का शंखनाद, सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण
दिल्ली: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
रामायण में कव्वाली का तड़का? मंगल रंग गाने पर भड़के लोग, ए.आर. रहमान हुए ट्रोल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहरों का अटैक , पत्रकार और कैमरावुमन बाल-बाल बचे
खरगे के बयान पर घमासान: RJD ने किया बचाव, कहा- जुबान फिसलना कोई अपराध नहीं
देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार; योगी का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला
Hyundai Bayon का जलवा: आज होगी लॉन्च, Venue और Creta के बीच मचाएगी खलबली