मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका शिल्पा राव के साथ एक लाइव इवेंट के दौरान हुए दुर्व्यवहार ने संगीत जगत में खलबली मचा दी है। चलेया और बेशरम रंग जैसे सुपरहिट गाने देने वाली शिल्पा के साथ हुई बदसलूकी पर अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ा रुख अपना लिया है।
क्या हुआ था मंच पर? शिल्पा राव मुंबई में आयोजित बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें संस्करण में परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान आयोजकों ने अचानक न केवल उनका माइक बंद कर दिया, बल्कि साउंड और लाइट भी काट दी। उन्हें बीच कार्यक्रम में ही स्टेज से हटाकर दूसरे कलाकार को मौका दे दिया गया।
AICWA का आयोजकों को अल्टीमेटम इस घटना से आहत AICWA ने इसे आर्टिस्ट का अपमान करार दिया है। एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आयोजकों को चेतावनी दी है कि वे भविष्य में किसी भी कलाकार के साथ ऐसी हरकत न करें।
कानूनी मदद का भरोसा AICWA ने शिल्पा राव का समर्थन करते हुए साफ कहा है कि यदि गायिका इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लेती हैं, तो एसोसिएशन उनके साथ खड़ा रहेगा। यह संस्था किसी भी कलाकार की गरिमा के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
शिल्पा का दर्द और प्रशंसकों का प्यार इस अपमानजनक घटना के बाद शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा किया। उन्होंने लिखा, मुंबई, आज रात मेरा दिल बहुत दुखा है। जिस तरह से हमारे खूबसूरत संगीत के पलों को छीना गया, वह बेहद दुखद है। हालांकि, शिल्पा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब संगीत बंद हुआ, तब भी फैंस चिल्ला रहे थे और उनकी आवाज में जो प्यार था, उसने उन्हें हिम्मत दी।
आयोजकों ने मांगी माफी मामले के तूल पकड़ने और चौतरफा आलोचना के बाद बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के आयोजकों ने अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। हालांकि, यह घटना लाइव शो के दौरान आर्टिस्टों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ गई है।
AICWA Condemns Disrespect Shown to National Award-Winning Singer Shilpa Rao at the Bollywood Music Project 10th Edition
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 25, 2026
Mumbai, 25 October 2026
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) strongly condemns the treatment of National Award-winning singer Shilpa Rao during her… pic.twitter.com/zbOPQG4pDt
पटना में खरगे का विवादित बोल: पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद मंच के नीचे भारी हंगामा, युवक की पिटाई
रसोई गैस वितरकों को बड़ी खुशखबरी: कमीशन बढ़ाने पर बनी सहमति, जल्द हो सकता है लागू
बिग बॉस 20: भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल, रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव की लगाई क्लास
आईपीएल संन्यास पर एमएस धोनी का बड़ा खुलासा, दिसंबर में होगा आखिरी फैसला
भागलपुर में गंगा की रेत में फंसा करोड़ों का क्रूज, अब खास बैलून से जगाने की तैयारी
जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है, कोई तड़ी मार रहा है : ओबामा ने ट्रंप और उनके मंत्रियों को धो डाला
खेसारी लाल यादव के लाइव शो में बवाल: मंच पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल
संकट में फंसी इंडिया ए: देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन की जुगलबंदी ने दी मैच में नई जान
पाकिस्तान टेस्ट टीम का बड़ा फेरबदल: रिजवान बाहर, सलमान आगा की वापसी और 3 नए चेहरों को मौका
जिसे देखकर आप दूर भागेंगे, उसे कटोरे भरकर खा गया ये बंदा! वीडियो देख उड़े लोगों के होश