अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। ओहायो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, ईरान युद्ध और व्हाइट हाउस के कामकाज पर तीखे प्रहार किए।
ईरान नीति पर खड़े किए सवाल ओबामा ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर ट्रंप प्रशासन की रणनीति को विफल बताया। उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में कूटनीति के जरिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित किया गया था, लेकिन मौजूदा प्रशासन ने उस रास्ते को छोड़कर युद्ध को चुना। ओबामा ने तंज कसा कि सात महीने बाद स्थिति और बिगड़ गई है; अमेरिकी सैनिकों की जान गई है, ठिकानों पर हमले हुए हैं और देश का मिसाइल भंडार खाली हो गया है।
रक्षा मंत्री के हेयरस्टाइल पर तंज भाषण के दौरान ओबामा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर निजी हमला करते हुए पूछा कि वे सुबह आईने के सामने खुद को निहारने में कितना समय बिताते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया, वे अपने बाल संवारने में व्यस्त हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि योद्धा ऐसे दिखते हैं। ओबामा ने आरोप लगाया कि देश का नेतृत्व ऐसे लोग कर रहे हैं जो गंभीर मुद्दों के बजाय अपनी मर्दाना छवि और खुद को दिखाने में ज्यादा रुचि रखते हैं।
व्हाइट हाउस नहीं, चीजकेक फैक्ट्री बना दी ओबामा ने ट्रंप के व्हाइट हाउस में किए गए नवीनीकरण (Renovation) का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राष्ट्रपति को इंटीरियर डिजाइन के टीवी शो में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में जगह-जगह की गई सोने की सजावट और नए बदलावों को देखकर ऐसा लगता है जैसे सद्दाम हुसैन ने वहां चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो। उन्होंने इसे तब की फिजूलखर्ची बताया जब अमेरिकी परिवार भारी महंगाई से संघर्ष कर रहे हैं।
जनता को संदेश ओबामा ने मतदाताओं से अपील की कि मिडटर्म चुनाव ट्रंप प्रशासन की मनमानी नीतियों पर लगाम लगाने का एक मौका है। ओहायो में उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों एमी एक्टन और शेरॉड ब्राउन का समर्थन करते हुए रिपब्लिकन नेतृत्व को जवाबदेह बनाने का आह्वान किया। उनके भाषण का मुख्य सार यह था कि मौजूदा प्रशासन गंभीर नहीं है और उनके दिखावे का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Obama:
— Clash Report (@clashreport) October 24, 2026
These are serious times.
And what is striking about this moment is just how unserious the people in charge are right now.
People who are more interested in performance and flexing and texting and putting people down instead of lifting them up. pic.twitter.com/962nYXALc9
75 की उम्र में भी एवरग्रीन ममूटी: कोच्चि इवेंट में स्टाइल देख दंग रह गए फैंस, बोले- ये जादू कैसे?
वित्त मंत्रालय पर अड़ा अजित गुट: भुजबल बोले- अब और देरी बर्दाश्त नहीं
बिग बॉस 20 में रोहित शेट्टी का रौद्र रूप: घर की फायरिंग से लेकर खतरों के खिलाड़ी के ऑफर तक, जानें क्या कुछ हुआ
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा बंद कर अवैध कब्जा खाली करने की चेतावनी
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की जुगलबंदी से भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
मुंबई मेट्रो बनेगी विश्वस्तरीय: लंदन की एलिजाबेथ लाइन की तर्ज पर बदलेगी शहर की रफ्तार
ऋषिकेश की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा : युवक-युवती ने मिलकर दूसरे युवक को पीटा, वीडियो वायरल
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: 22 नवंबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल
मुझसे ज्यादा कमाती हो, थार दिला दो : लुधियाना में दहेज के लिए पत्नी को बीच सड़क पीटा
तू मुझसे ज्यादा कमाती है, थार खरीद कर दे : पत्नी को बालों से घसीटकर पीटने वाले पति पर केस