बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार का माहौल काफी गंभीर रहा। शो में पिछले कुछ दिनों से स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन कैमरे पर उनकी हरकतें दर्शकों और घरवालों के लिए असहज बनी हुई हैं।
रोहित शेट्टी ने की सीधी बात इस वीकेंड पर गेस्ट के तौर पर आए रोहित शेट्टी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने स्काउट और लव से सीधे सवाल किया कि वे अपनी हरकतों को किस नजरिए से देखते हैं। रोहित ने साफ कहा कि टीवी पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा है।
गलत इमेज जा रही है रोहित ने लव को चेतावनी देते हुए कहा, मैं यह एक जिम्मेदारी के साथ बोल रहा हूँ। आप एक लड़की हैं, आपकी गलत इमेज पूरी तरह से बाहर जा रही है। आप दोनों का एक-दूसरे के पैर दबाना, गला दबाना या कंबल के अंदर हरकतें करना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।
फुटेज का हवाला देकर किया पर्दाफाश रोहित ने अपनी बात को साबित करने के लिए शो के कुछ उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि कैसे स्काउट लव के पैर दबाते हुए और लव की अजीब आवाजों वाली क्लिप्स ने दर्शकों के बीच गलत संदेश भेजा है। उन्होंने मैरी कॉम का भी जिक्र किया, जिन्होंने इन अजीब हरकतों पर अपनी असहमति जताई।
स्काउट को दी सख्त चेतावनी रोहित ने स्काउट को खास तौर पर सचेत किया। उन्होंने कहा कि स्काउट का यह व्यवहार उसके गेम और छवि पर बुरा असर डाल रहा है। रोहित ने इस बात को भी नकारा कि शो मेकर्स फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें क्या शौक है आप दोनों का नाम खराब करने का? जो कैमरे पर दिख रहा है, हम वही बता रहे हैं।
फैंस और गेम पर असर रोहित शेट्टी ने स्काउट को सलाह दी कि वे अपनी हरकतों पर ध्यान दें और अकेले खेलने पर फोकस करें। उन्होंने साफ कर दिया कि भाई-बहन का नाम लेकर की जा रही ऐसी हरकतें रिश्ते को और भी ज्यादा संदिग्ध बनाती हैं। अब देखना होगा कि इस फटकार के बाद स्काउट और लव के खेल में क्या बदलाव आता है।
PART 02 : Rohit shetty address #ScoutOP & Love s situation where they are looking wrong😭🫠
— Me_Jinx (@I_am_Jinxxx) October 24, 2026
It was so needed at this point, Hope Scout gets it and stays away from her and plays SOLO😭🙏
I also didn t like how #YungDSA said about things💔#ScoutArmy #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/993KKDOq1E
जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है, कोई तड़ी मार रहा है : ओबामा ने ट्रंप और उनके मंत्रियों को धो डाला
मोदी का बाप भी जाएगा : पटना में खड़गे के बिगड़े बोल, मंच से मचा भारी हंगामा
यूपी में इंडिया गठबंधन में दरार? कांग्रेस ने ठोका 200 सीटों पर दावा, सपा ने दिया जवाब
यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में खिली धूप तो सुबह-रात में बढ़ रही सिहरन
मूंछें और दाढ़ी के साथ पैदा हुआ बच्चा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को डाला दुविधा में
मन की बात: बिहार के मखाने से लेकर मालदीव की अरहर दाल तक, दुनिया जीत रहे भारतीय किसान
IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में क्यों डरी हुई है टीम इंडिया? जानिए क्या हैं आंकड़े
केन्या में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 22 की मौत
सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन बनीं मां, बेटे के नाम के साथ शेयर की पहली झलक
काशी में गूंजी राफेल-सुखोई की दहाड़: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा विंग्स ओवर गंगा का रोमांच