भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा, लेकिन इस मैदान का इतिहास टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
हेनरी स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? आंकड़ों पर नजर डालें तो वेलिंगटन का यह मैदान भारतीय टीम के लिए आसान नहीं रहा है। भारत ने यहाँ अब तक कुल 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 2 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच टाई रहा था जिसे भारत ने रोमांचक सुपर ओवर में जीता था। इसके विपरीत, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर 8 जीत दर्ज की हैं, जो कीवी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी है।
अजेय बढ़त बनाने पर नजर सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों बार 4-4 विकेट से जीत दर्ज की है। अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में वापसी कर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र।
न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन और जैकब डफी।
क्या तिलक वर्मा का फॉर्म दिलाएगा जीत? पिछले मैचों में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। हाल ही में मैच जीतने के बाद तिलक ने बयान दिया था कि हम 19वें ओवर में ही मैच खत्म करने की मानसिकता लेकर चल रहे हैं। उनकी यह आक्रामक अप्रोच वेलिंगटन की मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
क्या भारतीय टीम अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर सीरीज अपने नाम कर पाएगी? यह देखने के लिए फैंस की नजरें 26 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।
After spending a week exploring Christchurch, Garima took the locals’ advice and headed straight to the iconic Riverside Market which is home to over 40 mouthwatering global food stalls!👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I on 27th Oct, 11:30 AM onwards,… pic.twitter.com/yaFclFj4Q6
भारतीय सेना सिखाएगी युद्ध के पैंतरे: नाइजीरियाई सैनिकों को मिलेगी जंगल और पहाड़ों में स्पेशल ट्रेनिंग
छठ से पहले यमुना में जहरीले झाग की चादर, दिल्ली की हवा भी हुई दमघोंटू
वोट चोरों के खिलाफ दिल्ली चलो : राहुल गांधी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान
तिलक वर्मा: टी20 क्रिकेट का नया चेज मास्टर , 26 मैचों में नहीं देखी हार
IPL 2027: क्या आखिरी बार पीली जर्सी में दिखेंगे एमएस धोनी? दिसंबर से पहले लेंगे बड़ा फैसला
ईरान पर फिर बरसे ट्रंप: कल ही कर सकते हैं हमला , समझौते की भी जताई संभावना
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: ट्रंप ने डाला वोट, ओबामा के तीखे हमलों से गरमाया चुनावी माहौल
अखिलेश यादव ने रची थी मेरी हत्या की साजिश : संगीत सोम के सनसनीखेज दावे से सियासी हलचल
चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है ताजा स्थिति
तमिलनाडु के सीएम विजय के फैसले पर फिदा हुई मोदी सरकार, एयरलाइंस को मिलेगी बड़ी राहत