वाराणसी में रविवार को भारतीय वायुसेना का एयर शो अपने चरमोत्कर्ष पर रहा। विंग्स ओवर गंगा थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नमो घाट पर मौजूद रहे। गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना ने काशीवासियों को रोमांचित कर दिया।
जनसैलाब और ‘हर-हर महादेव’ के नारे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ जुट गई थी। नमो घाट की ओर जाते समय पीएम मोदी के काफिले पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। कज्जाकपुरा से नमो घाट तक पूरा मार्ग हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। लोग अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे घंटों डटे रहे।
महिला सशक्तिकरण का संदेश नमो घाट पहुँचने से पहले, पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन किया। यहाँ उन्होंने 40 महिला कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुँचे और फिर सीधे एयर शो स्थल के लिए रवाना हुए।
आसमान में दिखा अदम्य साहस भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस शो में राफेल, सुखोई और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। विमानों की तीव्र गति और उनकी कलाबाजियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस ऐतिहासिक क्षण को कैद करते नजर आए।
गंगा के दोनों किनारों पर उत्साह एयर शो का रोमांच केवल नमो घाट तक सीमित नहीं था। सामने रामनगर की ओर भी हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। गंगा के दोनों किनारों पर उमड़ी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वायुसेना के जांबाजों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांधा, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।
यह आयोजन न केवल भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन था, बल्कि काशी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक भारत के गौरव का एक अनूठा संगम भी बना।
*#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi to witness the Air Force Day Aerial Display-2026 at Namo Ghat in Varanasi. The programme will commemorate the 94th anniversary of the Indian Air Force and will be held under the theme “Wings over Ganges”.
— ANI (@ANI) October 25, 2026
(Source: DD… pic.twitter.com/AFhzQpO196
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली पहुंचे रूसी नेता: राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मैदान बदला, बल्ला बदला, पर SKY का जलवा वही: सूर्यकुमार यादव ने बेसबॉल में दिखाया दम
26 गेंद, नाबाद 51 रन: तिलक वर्मा की तूफानी पारी के बाद क्यों छिड़ी युवराज सिंह से तुलना?
फाजिल्का में मौत का तांडव: अनियंत्रित पिकअप ने कई वाहनों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत
जलगांव: आरएसएस के पथ संचलन के दौरान बवाल, मस्जिद के पास पथराव से फैली दहशत
हमारे घरों पर चल रही हैं गोलियां : रोहित शेट्टी ने फायरिंग की घटना पर तोड़ी चुप्पी
अराजकता से सत्ता पलटने की साजिश नाकाम होगी: ओपी चौधरी
पार्किंग क्लैंप को मात: 3 पहियों पर दौड़ पड़ी BYD की ये दमदार SUV
IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया; जानें कब और कहां होगा तीसरा टी20 मुकाबला
200 सीटों का दावा और PDA का दांव: यूपी में महागठबंधन के भीतर मची पोस्टर वॉर