नई दिल्ली: ब्रिक्स संसदीय फोरम में हिस्सा लेने भारत पहुंचे रूसी फेडरल असेंबली के स्टेट ड्यूमा चेयरमैन व्याचेस्लाव वोलोदिन ने रविवार को राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। वोलोदिन ने गांधी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक को अपनी श्रद्धांजलि दी।
व्याचेस्लाव वोलोदिन 26-27 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भाग लेंगे। भारत की संसद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में होगा। इस फोरम में ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के संसदीय नेता जन-केंद्रित विकास और संसदीय सहयोग को मजबूत करने के एजेंडे पर चर्चा करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, यह आयोजन भारत की संसदीय कूटनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोरम में शामिल होंगे और आने वाले विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा, विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बातचीत का दौर भी चलेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि भारत ने अब तक 64 देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह गठित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी पहल है, जिसके जरिए भारत वैश्विक स्तर पर अपने संसदीय संबंधों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहा है। फोरम के अंतिम दिन संयुक्त बयान जारी करने के लिए सभी देशों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा होगी।
इस बीच, भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी नजरें टिकी हुई हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत के रुख को दोहराया है। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का निरंतर समर्थन कर रहा है। रूस के साथ व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग भारत की विदेश नीति की प्राथमिकता बना हुआ है।
🇷🇺🇮🇳 On October 25, Chairman of the State Duma of the Federal Assembly of the Russian Federation Vyacheslav Volodin arrived at the Raj Ghat Memorial Complex to pay tribute to the leader of India’s national liberation movement Mahatma Gandhi and lay a wreath at his memorial. pic.twitter.com/Fp5lcvSp2I
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) October 25, 2026
मैदान बदला, बल्ला बदला, पर SKY का जलवा वही: सूर्यकुमार यादव ने बेसबॉल में दिखाया दम
अब मार्केट में ये क्या नया बवाल आ गया! इस झूले का वीडियो देख लोग बोले- यहां होगा आत्मा का परमात्मा से डायरेक्ट मिलन
मन की बात: बिहार के मखाने से लेकर मालदीव की अरहर दाल तक, दुनिया जीत रहे भारतीय किसान
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख-पुकार: रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
शादी की पहली रात स्विमिंग पूल में धर्मांतरण , विरोध करने पर पिता को पीटा: लुधियाना में सनसनी
NGT का दिल्ली MCD को बड़ा अधिकार: अब अवैध फैक्ट्रियों के ताले तोड़कर की जाएगी जांच
नेट्स पर बरसे विराट के बल्ले से आग, कीवी गेंदबाजों की खैर नहीं!
आईपीएल संन्यास पर एमएस धोनी का बड़ा खुलासा, दिसंबर में होगा आखिरी फैसला
क्राइस्टचर्च के संकटमोचक तिलक वर्मा: क्या टेस्ट टीम में मिलेगी जगह? पूर्व दिग्गज ने दी बड़ी सलाह
जलगांव: आरएसएस के पथ संचलन के दौरान बवाल, मस्जिद के पास पथराव से फैली दहशत