पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर पहचान छिपाकर शादी करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दहेज मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
पहचान छिपाकर रचाया प्रेम जाल पीड़िता कृतिका वर्मा के अनुसार, उसकी मुलाकात करणवीर से बाइक राइडिंग के दौरान हुई थी। करणवीर ने खुद को करणवीर सिंह सिद्धू और जटसिख बताकर परिवार का भरोसा जीता। 2 सितंबर 2026 को लुधियाना के एक मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
ससुराल पहुंचते ही खुला राज शादी के कुछ दिन बाद जब कृतिका ससुराल पहुंची, तो वहां का माहौल देखकर दंग रह गई। घर के अंदर एक बड़ा हॉल चर्च के रूप में बदला हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने हिंदू रीति-रिवाजों को मानने से इंकार कर दिया और ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया।
स्विमिंग पूल में जबरन धर्मांतरण कृतिका ने आरोप लगाया कि शादी की पहली ही रात उसे उसका फोन बंद करने पर मजबूर किया गया। इसके बाद उसे घर की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में ले जाया गया, जहाँ पानी में डुबकी लगवाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता ने इस दौरान अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाने का भी गंभीर इल्जाम लगाया है।
दहेज की मांग और पिता पर कातिलाना हमला आरोप है कि ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग की और मांग पूरी न होने पर कृतिका के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब युवती के पिता विपन कुमार वर्मा ने इस धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का विरोध किया, तो ससुराल पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस की छानबीन जारी है।
*लुधियाना में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने, 10 लाख रुपये और दहेज मांगने तथा मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि मांगें पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।#Ludhiana pic.twitter.com/YYlDKO3jfL
— NBH 24 (@nbh24official) October 25, 2026
200 सीटों का दावा और PDA का दांव: यूपी में महागठबंधन के भीतर मची पोस्टर वॉर
समंदर से उठा महातूफान : दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, उत्तर भारत में ठंड की आहट
क्या विजय-रश्मिका की शादी खतरे में है? इंस्टाग्राम फॉलोइंग को लेकर उठी तलाक की अफवाहों का सच
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: 22 नवंबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल
BJP को दिल से धन्यवाद : 1 नवंबर की महारैली से पहले राहुल गांधी ने क्यों साधा निशाना?
जेडीयू से बाहर होते ही अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: अब नीतीश की पार्टी में बचा ही क्या है?
देख लेंगे कौन बचाएगा... : थाने के बाहर नेहा बोरा को मिली धमकी, वीडियो वायरल
यूपी में INDIA गठबंधन में दरार? लखनऊ में कांग्रेस के ‘200 सीटों’ वाले पोस्टर से गरमाई सियासत
फारुख अब्दुल्ला का विवादित बयान: कहा- पाकिस्तान कश्मीर को बचा रहा है, दिल्ली के इरादे ठीक नहीं
मुंबई मेट्रो बनेगी विश्वस्तरीय: लंदन की एलिजाबेथ लाइन की तर्ज पर बदलेगी शहर की रफ्तार