नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेशी के लिए मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची नेहा ने दावा किया कि वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
थाने के बाहर गुंडागर्दी का आरोप नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि जब वे पुलिस स्टेशन के करीब पहुंचीं, तो वहां 50-60 लोगों की भीड़ मौजूद थी। नेहा का आरोप है कि ये लोग लाउडस्पीकर पर ऐलान कर रहे थे कि नेहा बोरा अगर आज यहां आती हैं, तो देख लेंगे कि उन्हें कौन बचाएगा।
पुलिस की भूमिका पर सवाल वीडियो में नेहा ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर इतनी बड़ी भीड़ का जमा होना और नारे लगाना क्या शांति भंग करना नहीं है? नेहा ने आरोप लगाया कि पुलिस इन लोगों को हटाने के बजाय मूकदर्शक बनी रही, जबकि आम प्रदर्शनकारियों पर शांति भंग के मामले दर्ज कर लिए जाते हैं।
कोर्ट में क्या हुआ? स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नेहा बोरा के वकील को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। फिलहाल नेहा ने पीस बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया है।
क्या है पूरा मामला? नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया था और उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नेहा ने इस नोटिस को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से याचिका खारिज होने के बाद उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश होना पड़ा। नेहा हाल के दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे और मतदाता सूची में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शनों में सक्रिय रही हैं।
Are more than 50 right wing goons threatening with violence right outside the mandir marg police station not a breach of peace for the Delhi Police?
— Neha (@neha_aisa) October 24, 2026
This hooliganism is being enabled while peaceful protestors are being framed as disruptors in the imagination of the people. pic.twitter.com/VVuiDj2b2w
प्रभास का फौजी अवतार: नेताजी, हिटलर और आजादी की जंग का जबरदस्त टीजर रिलीज
अराजकता से सत्ता पलटने की साजिश नाकाम होगी: ओपी चौधरी
भारतीय सेना सिखाएगी युद्ध के पैंतरे: नाइजीरियाई सैनिकों को मिलेगी जंगल और पहाड़ों में स्पेशल ट्रेनिंग
बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने गुल्लू को दिया खतरों के खिलाड़ी 16 का टिकट, कुशल तंवर ने तुरंत भरी हामी
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की जुगलबंदी से भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
कैम्ब्रिज का वह ग्रीक रेस्टोरेंट: जहां शुरू हुई थी सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी
सोनिया गांधी का X पर डिजिटल पदार्पण: राजीव गांधी संग अपनी प्रेम कहानी को लेकर साझा किया भावुक वीडियो
KBC 18 के सेट पर ‘रामायण’ की टीम का धमाल, अमिताभ बच्चन ने खोला दिवाली का ‘पटाखा राज’
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले घमासान: CTI चेयरमैन पर कांग्रेस का गंभीर आरोप, आप ने झाड़ा पल्ला
पाकिस्तान है तो हम सुरक्षित : फारूक अब्दुल्ला के बयान पर मचा बवाल, गिरफ्तारी की उठी मांग