साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म फौजी (Fauzi) का 2 मिनट 31 सेकंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भारत की आजादी की लड़ाई और एक जांबाज सैनिक की अनकही कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही है।
नेताजी और हिटलर की ऐतिहासिक मुलाकात टीजर की शुरुआत 29 मई 1942 के ऐतिहासिक दौर से होती है, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी में एडॉल्फ हिटलर से मिलते हैं। दोनों के बीच ब्रिटेन के खिलाफ गठबंधन को लेकर तीखी बहस दिखाई गई है। जब हिटलर भारतीयों की गुलामी पर तंज कसता है, तो नेताजी का अडिग लहजा यह साफ कर देता है कि भारत की आजादी के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
कौन है फौजी ? टीजर में नेताजी एक ऐसे भारतीय सैनिक का जिक्र करते हैं, जो 1932 से ही अंग्रेजों की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है। यह सैनिक केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि एक मास्टरमाइंड जासूस भी है, जिसने गीता के श्लोकों का इस्तेमाल कर ऐसा गुप्त कोड बनाया है जिसे अंग्रेज आज तक नहीं तोड़ पाए। हिटलर भी इस अनजान और खतरनाक विद्रोही से मिलने के लिए उत्सुक नजर आता है।
प्रभास का धाकड़ अंदाज टीजर के अंत में प्रभास की धमाकेदार एंट्री होती है। उनका लुक और अंदाज दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। फिल्म का मुख्य आकर्षण प्रभास का वह दमदार डायलॉग है, जिसमें वे अंग्रेजों को ललकारते हुए कहते हैं, अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी।
मार्च 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित यह फिल्म आजादी के संघर्ष को एक नए नजरिए से पेश करेगी। फिल्म में स्वतंत्रता, जासूसी और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलेगा। फौजी 19 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। टीजर देखने के बाद प्रभास के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
INDIA S BIGGEST REBEL SOLDIER is now reporting 💥💥
— T-Series (@TSeries) October 23, 2026
Here is File No.25 - #FAUZI out now in all languages 🔥
▶️ https://t.co/gpEZpokk86
In Cinemas March 19th 2027.#Prabhas25#HappyBirthdayPrabhas
Rebel Star #Prabhas#Imanvi @hanurpudi #MithunChakraborty #JayaPrada… pic.twitter.com/fgGNCoT2A1
जॉर्डन के चर्च में मातम: अंतिम संस्कार के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत
इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में धमाकेदार एंट्री, जानें किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
IND vs NZ: दूसरे टी20 में टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी श्रेयस की सेना
IIT खड़गपुर के 75 साल: सुंदर पिचाई का खास संदेश, यादों और भविष्य की चर्चा
महंगी गाड़ी, फिर भी कचरा फेंकने की गंदी आदत: वायरल वीडियो ने शुरू की बहस
आउट होकर भी बच गए अभिषेक शर्मा! जानिए कैसे नो बॉल ने पलटी बाजी और बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान का हुआ सम्मान
दिल्ली MCD के 4,000 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, समान काम-समान वेतन का बड़ा तोहफा
एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा- वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोल ले बीजेपी
पाकिस्तान से आया आतंकवादी हूं क्या? : MLC चुनाव के बीच फूट-फूटकर रोए सपा प्रत्याशी, धर्म बदलने का किया ऐलान