उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी की 11 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक लगभग 40 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा।
सैफई में अखिलेश ने डाला वोट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई स्थित ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में अपना मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोल ले भाजपा अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सत्ताधारी पार्टी को औपचारिक रूप से वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोल लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में जिस तरह की धांधली कर रही है, वही तरीका वह आगामी आम चुनावों में भी अपना सकती है।
सपा समर्थकों को रोकने का आरोप सपा मुखिया ने दावा किया कि प्रदेश के कई जिलों में भाजपा समर्थकों और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सपा समर्थकों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने कहा, हम लगातार मतदाता सूची में हेराफेरी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जनता भाजपा के खिलाफ है और वोट के जरिए उन्हें सबक सिखाएगी।
चुनाव आयोग पर कसा तंज चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर नहीं सो रहा होगा। उन्होंने आयोग से अपेक्षा की कि वह निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ाए।
कई जिलों में हंगामा और झड़प बता दें कि मतदान के दौरान वाराणसी, आगरा और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से विवाद की खबरें सामने आईं। कई बूथों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई और सपा ने बूथ कैप्चरिंग के गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
*#WATCH इटावा, सैफई (यूपी): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में अपना वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2026
उन्होंने कहा, स्नातक एमएलसी चुनाव का जो चुनाव हो रहा है इसके लिए मैं सभी मतदाताओं से अपील कर रहा हूं क्योंकि आपके वोट से… pic.twitter.com/khJ6cw6wc7
प्रभास का 47वां जन्मदिन: जापान की गलियों से लेकर हैदराबाद तक फैंस का ऐसा जुनून, जिसे देख दंग रह गई दुनिया
LAC पर चीन की चालबाजी से तनातनी, ITBP के सनसनीखेज खुलासे के बाद बैकफुट पर केंद्र सरकार
ईरान का मैक्रों पर बड़ा हमला: पुराना वादा भूल गए फ्रांस के राष्ट्रपति, अपना रुख साफ करें
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: हिमालय के सीने में बिछ रही इंजीनियरिंग की महागाथा
महज 7 रुपये के टिकट ने बदली किस्मत: मजदूरी करने वाले परिवार के हाथ लगा 1 करोड़ का जैकपॉट
47 के प्रभास का धमाका: कल्कि 2 से सामने आया भैरव का पहला लुक, फैंस हुए उत्साहित
जब शिकारी ही बन गया शिकार: हिरण की रिवर्स साइकोलॉजी ने चीते को किया पस्त
गुरुग्राम से नूंह तक अंधेरा: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल क्यों, क्या है इलेवन पावर का पूरा विवाद?
पंजाब विधानसभा में घमासान: सुखपाल खैरा पूरे सत्र के लिए निलंबित, CM की गैरमौजूदगी पर विपक्ष का हमला
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव के संकेत