ऐतिहासिक सफर का जश्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली साल पूरे कर रहा है। सात दशकों से अधिक की इस यात्रा में संस्थान ने शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने संस्थान के लिए एक भावुक संदेश भेजा है।
पिचाई के लिए खास है संस्थान सुंदर पिचाई इस संस्थान के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि IIT खड़गपुर से जुड़ी उनकी यादें बहुत गहरी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संस्थान में मिली शिक्षा ने उनके जीवन के हर पड़ाव पर उन्हें तराशने और आगे बढ़ने में मदद की है। पिचाई के अनुसार, उनके व्यक्तित्व और करियर को दिशा देने में संस्थान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
AI और बदलाव की उम्मीदें अपने संदेश में सुंदर पिचाई ने भविष्य की तकनीक पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय में विश्व स्तर पर बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि IIT खड़गपुर जैसे शिक्षण संस्थान ऐसे बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
छात्रों के लिए प्रेरणा सुंदर पिचाई का यह संदेश वर्तमान और पूर्व छात्रों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज जब IIT के पूर्व छात्र पूरी दुनिया में तकनीक, रिसर्च और बिजनेस के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं, तब एक वैश्विक आइकन का यह संदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है।
75 साल का गौरवशाली विरासत देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शुमार IIT खड़गपुर ने दुनिया को कई दिग्गज लीडर्स और वैज्ञानिक दिए हैं। संस्थान ने पिछले 75 वर्षों में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी इस उपलब्धि पर संस्थान का कहना है कि वह अपनी पुरानी उपलब्धियों को संजोते हुए भविष्य की नई तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
*A message from a global icon. A proud moment for@IITKgp.
— IIT Kharagpur (@IITKgp) September 2, 2026
As IIT Kharagpur celebrates 75 years of excellence, innovation and nation-building, we were honoured to receive a special message from our distinguished alumnus @sundarpichai, CEO of @Google and Alphabet, marking this… pic.twitter.com/c4Zca3LKgk
ITBP स्थापना दिवस: पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने हिमवीरों के साहस को किया सलाम
वेस्ट बैंक में दो सैनिकों की शहादत, इजराइल का हेब्रोन में बड़ा सैन्य ऑपरेशन
99% डिस्काउंट के पीछे छिपा है साइबर फ्रॉड! ऐसे करें नकली वेबसाइट की पहचान
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड: 1969 करोड़ की लागत से बदलेगी पटना की तस्वीर, बिहटा एयरपोर्ट तक होगा सफर आसान
सोनिया गांधी का सोशल मीडिया पर डेब्यू, राजीव गांधी संग प्रेम कहानी का अनसुना किस्सा साझा किया
फैंसी नंबर की कार, रॉड से कोहराम: बार बाउंसर की सरेआम बर्बर हत्या से दहला संभाजीनगर
पुलिस बॉन्ड क्या है? नेहा बोरा के इनकार पर चर्चा, जानें इसके नियम और उल्लंघन के कानूनी अंजाम
धूप की तपिश या मां का ममतामयी साया? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो
अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन: सोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण को मिला न्योता, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
11 विमान गिराए गए थे, फिर मैंने जंग रुकवाई : डोनाल्ड ट्रंप का भारत-पाक को लेकर बड़ा दावा