महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक शराब बार में बाउंसर के तौर पर काम करने वाले युवक ने अपने ही साथी बाउंसर की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावर ने पहले कार से पीड़ित की स्कूटी को टक्कर मारी और फिर नीचे उतरकर रॉड से सिर कुचल दिया।
फैंसी नंबर वाली कार से किया पीछा मृतक की पहचान 36 वर्षीय देवेश उर्फ बंटी दीक्षित के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम पवन पराशर (22) है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। वारदात के दिन आरोपी ने अपनी 838 नंबर प्लेट वाली कार से देवेश का पीछा किया। उसे देखते ही पवन के मन में खूनी खेल खेलने का विचार आया।
टक्कर के बाद रॉड से निकाला गुस्सा सिडको के एन-7 इलाके में आरोपी ने बड़ी चालाकी से देवेश की स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेश करीब 150 फीट दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पवन ने गाड़ी घुमाई और रॉड लेकर बाहर निकला। अचेत पड़े देवेश के सिर पर उसने एक के बाद एक कई जोरदार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। सड़क पर सरेआम हुई इस हत्या से वहां हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आरोपी ने किया सरेंडर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन पराशर ने भागने के बजाय सीधे सिडको पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद था जिसने एक बाउंसर को हत्यारा बना दिया। साथ ही, पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या वह पहले भी किसी अपराध में शामिल रहा है।
Terrifying.
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) October 24, 2026
In Chhatrapati Sambhaji Nagar, Maharashtra, a man beaten to death with a hockey stick in broad daylight. pic.twitter.com/nH5mamTfSA
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
तिब्बत में थमा नहीं भूकंप का तांडव: आफ्टरशॉक्स से फिर दहला इलाका, बचाव कार्य पर मंडराया संकट
दलेर मेहंदी का स्टेज विवाद : शराब के आरोप से सीएम धामी की दखल तक, जानें पूरा मामला
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अब कायरन पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान, हेड कोच के रूप में नई इनिंग शुरू
KBC 18 के सेट पर ‘रामायण’ की टीम का धमाल, अमिताभ बच्चन ने खोला दिवाली का ‘पटाखा राज’
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: हार्दिक के खास कीरोन पोलार्ड बने टीम के नए हेड कोच
पॉलिटिक्स से नफरत हो गई है, अब और नहीं : मदन मित्रा के संन्यास के संकेत से बंगाल की राजनीति में खलबली
इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में धमाकेदार एंट्री, जानें किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
कन्नौज में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे नेता की महिला ने की धुनाई, सड़क पर मची अफरा-तफरी
दिल्ली में अपना घर अब सिर्फ 15 लाख में: डीडीए लाया शानदार मौका, 29 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग