कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी बेबाक बयानों के लिए मशहूर टीएमसी के बागी विधायक मदन मित्रा ने राजनीति छोड़ने के संकेत देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि वे सक्रिय राजनीति से काफी थक चुके हैं और अब इसे अलविदा कहने पर विचार कर रहे हैं।
राजनीति से नफरत हो गई है एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए मदन मित्रा ने अपना दुख साझा किया। उन्होंने कहा, मैं बहुत थक गया हूं। मुझे राजनीति से नफरत हो गई है। जिस तरह का माहौल है, उसमें काम करना मुश्किल हो गया है।
अपने ही क्षेत्र में जाने से लाचार मदन मित्रा ने दावा किया कि वे उत्तर 24 परगना जिले स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र कमरहाटी में भी आजादी से नहीं घूम पा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने कमरहाटी से हैट्रिक लगाई है, मैं चार बार का विधायक हूं। लेकिन आज स्थिति ऐसी है कि जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, वे मुझसे मिल नहीं पा रहे हैं। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ें।
दुर्गा पूजा पर भी दिखा दर्द विधायक ने मौजूदा राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस साल की दुर्गा पूजा पिछले वर्षों की तुलना में बेहद अलग और दुखद रही। उन्होंने कहा कि लोग डर और परेशानी के साये में जी रहे हैं। पहले की पूजा और अब की पूजा में उन्होंने जमीन-आसमान का अंतर महसूस किया है।
असमंजस में हैं मदन मित्रा लंबे समय तक ममता बनर्जी के भरोसेमंद सिपहसालार रहे मदन मित्रा अब पार्टी की मुख्यधारा से दूर बागी गुट में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक जीवन में भारी उलझन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी दोनों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन राजनीति से अपनी दूरी तय करने के इरादे को मजबूती से दोहराया।
मदन मित्रा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य की सियासत कई बड़े बदलावों और आंतरिक कलह के दौर से गुजर रही है। फिलहाल, उनके इस फैसले से समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
*Kolkata, West Bengal: On not Visiting his own assembly constituency Kamarhati in this Puja, Democratic AITC MLA Madan Mitra says, ... I have won three times from Kamarhati, achieved a hat-trick, and am a four-term MLA, if there is a threat in their time of need, can I not go? I… pic.twitter.com/wx8s3udhfN
— IANS (@ians_india) October 22, 2026
अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी झटका: इवेंट छोड़ने पर आयोजकों ने भेजा नोटिस, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
कल का मौसम: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, चक्रवाती तूफान के खतरे के बीच भारी बारिश का अलर्ट
पत्नी ज्योति सिंह का पवन सिंह पर बड़ा तंज: कहा- पति पैसे वाला हो न हो, पर 10 जगह मुंह मारने वाला न हो
एशियन पैरा गेम्स 2026: 114 मेडल के साथ भारत का ऑल टाइम बेस्ट प्रदर्शन, कम खिलाड़ियों के बावजूद रचा नया इतिहास
30 की उम्र में अचानक अलविदा: RCB की चैंपियन खिलाड़ी सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट से लिया संन्यास
मैसूर दशहरा में आसमान पर रचा गया इतिहास: 3,473 ड्रोन से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
UP MLC चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- धांधली के बावजूद हारेगी सत्ताधारी पार्टी
UFO और एलियंस का सच आया सामने, पेंटागन के खुलासे से दुनिया हैरान
इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में धमाकेदार एंट्री, जानें किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
रोंगटे खड़े कर देगा बिच्छुओं की खेती का यह वीडियो; एक कमरे में भरे हैं हज़ारों ज़हरीले जीव