कर्नाटक के मैसूरू में इस बार दशहरा का जश्न कुछ खास रहा। 18 अक्टूबर 2026 की रात बन्नीमंटप स्थित टॉर्चलाइट परेड ग्राउंड के ऊपर आसमान में एक साथ 3,473 ड्रोन उड़े और उन्होंने इतिहास रच दिया। इस भव्य प्रदर्शन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मोर की शानदार आकृति ने जीता सबका दिल इस 20 मिनट के शो का मुख्य आकर्षण भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की आकृति थी। आसमान में नाचती हुई यह विशाल आकृति इतनी जीवंत थी कि उसे देख वहां मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यह मल्टीरोटर ड्रोन्स द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी एरियल डिस्प्ले बन गई है।
12 आकृतियों का अद्भुत संगम इस पूरे शो के दौरान कुल 12 अलग-अलग आकृतियां आसमान में उकेरी गईं। इनमें देवी चामुंडेश्वरी, स्वर्ण हौदे वाला हाथी, शेर, तितली, सुदर्शन चक्र, नंदी, तिरंगा फहराते सैनिक और कर्नाटक का नक्शा शामिल थे। दिल्ली स्थित बॉटलैब डायनामिक्स (आईआईटी दिल्ली इनक्यूबेटेड स्टार्टअप) की टीम ने चामुंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर इस तकनीकी चमत्कार को अंजाम दिया।
दर्शकों का उमड़ा सैलाब मैसूर दशहरा की चमक इतनी थी कि परेड ग्राउंड, जिसकी क्षमता 33,500 लोगों की है, वहां 17 और 18 अक्टूबर को 40,000 से अधिक लोग पहुंचे। इसके अलावा, ग्राउंड के बाहर भी 20,000 से ज्यादा लोगों ने इस शानदार नजारे का लुत्फ उठाया।
डिप्टी सीएम ने बताया गर्व का पल कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह आयोजन दिखाता है कि कैसे हमारी परंपराएं आधुनिक नवाचार (Innovation) को खूबसूरती से अपना सकती हैं। उन्होंने इसे कर्नाटक की रचनात्मकता और राज्य की तरक्की का प्रतीक बताया।
सोशल मीडिया पर छाई चर्चा इस शो का वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस रचनात्मकता की तारीफ करते हुए टीम को गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दे रहे हैं। यह ड्रोन शो न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि इसने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और तकनीक का लोहा मनवाया है।
Mysuru Dasara continues to show the world how beautifully our traditions can embrace innovation. From stunning formations that lit up the night sky to the magnificent peacock created by 3,473 drones, which earned CESC a Guinness World Record, the drone show was a celebration of… pic.twitter.com/a1H4yxWj4o
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) October 20, 2026
दोहरा शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक का बुरा हाल, लालच के चक्कर में गंवाया विकेट
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
मोदी क्या, उनके बाप भी जाएंगे : पटना में खड़गे के बयान पर बवाल, टोकने वाले की हुई पिटाई
IND vs NZ: तीसरे T20 में तिलक वर्मा रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट के क्लब में होंगे शामिल
मोदी का बाप भी जाएगा : पटना में खड़गे का विवादित बयान, कार्यक्रम में मचा बवाल
जेलर 2 से गायब क्यों हुए संथानम? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
फेसबुक लाइव में बाबा ने पिया जहर: मैं हार गया , कहते हुए उठाया खौफनाक कदम
जलगांव: आरएसएस के पथ संचलन के दौरान बवाल, मस्जिद के पास पथराव से फैली दहशत
जजों की नियुक्ति में सरकार की दखल ? पूर्व CJI चंद्रचूड़ और जस्टिस कौल के खुलासे से मचा सियासी बवाल
जेएनयू बना सियासी अखाड़ा: दीवारों पर नक्सलबाड़ी और उमर खालिद के नारों से गरमाया माहौल