बिहार की राजधानी पटना का बापू सभागार रविवार को उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर भारी हंगामा हुआ। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के दौरान खड़गे केंद्र सरकार पर हमलावर थे, लेकिन उनका एक विवादित संबोधन अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
क्या हुआ सभा में? मंच से खड़गे प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता से हटने और जेल जाने की बात कह रहे थे। इसी बीच, भीड़ में से संतोष कुमार नामक एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इस पर खड़गे बुरी तरह भड़क गए और मंच से दो-तीन बार दोहराया, मोदी क्या, उसका बाप भी जाएगा।
विवाद और मारपीट खड़गे के इस तीखे बयान के बाद वहां मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने उस शख्स (संतोष कुमार) को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खड़गे मंच पर नारेबाजी करते दिख रहे हैं और नीचे अफरा-तफरी का माहौल है।
संतोष की सफाई: गलत समझा गया पिटाई के बाद संतोष कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा, मैं कह रहा था कि जब तक देश में बड़ा विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सत्ता से नहीं हटेंगे। मेरी बात को आधा सुनकर ही लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि वे खुद बदलाव चाहते हैं, लेकिन गलतफहमी के कारण विवाद खड़ा हो गया।
भाजपा का तीखा हमला: कांग्रेस एक माफिया गैंग इस घटना पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि माफिया गैंग की तरह व्यवहार कर रही है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, जो भाषा कभी गुंडे-मवालियों की हुआ करती थी, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी का प्रयोग कर रहे हैं। देश की जनता कांग्रेस के इन सपनों को कभी पूरा नहीं होने देगी।
नीतीश कुमार और RSS पर भी बरसे खड़गे हंगामे के बीच खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी सोशलिस्ट विचारधारा को छोड़कर भाजपा और आरएसएस की गोद ले ली है। खड़गे ने आरोप लगाया कि जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, देश में शांति कायम नहीं हो सकती।
चुनाव आयोग पर भी सवाल अपने संबोधन में खड़गे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन समिति से चीफ जस्टिस को हटाकर खुद के मंत्रियों को शामिल कर लिया है, जिससे सरकार और आयोग के बीच सांठ-गांठ स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बिहार सरकार को भी चोरों की सरकार करार दिया।
*#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar
— ANI (@ANI) October 25, 2026
A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, Modi ka baap… pic.twitter.com/TGe34SuunS
अलीगढ़ में हैवानियत: दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा बुरी तरह झुलसा
अशांत मन और थका हुआ शरीर: जीवन में संतुलन का असली मंत्र क्या है?
चाचा के घर से चुराया 15 तोला सोना, खरीदी महिंद्रा थार: पूजा में बुलाया तो ऐसे खुली पोल!
काशी के आसमान में वायुसेना का शौर्य: विंग्स ओवर गंगा में राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजे घाट
छठ पूजा से पहले दिल्ली के घाटों पर CM रेखा गुप्ता का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए विकास के सख्त निर्देश
टक्कर ऑन ट्रैक: चलती मोनोरेल से टकराई क्रेन, मलबे की बारिश से दहली सड़क
बिग बॉस के घर में रोहित शेट्टी की लव-स्काउट पर सर्जिकल स्ट्राइक, बोले- ये भाई-बहन का रिश्ता नहीं!
टीम इंडिया का डबल धमाका : 300वें टी20 में रचा इतिहास, 200 जीत का जादुई आंकड़ा पार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: ट्रंप ने डाला वोट, ओबामा के तीखे हमलों से गरमाया चुनावी माहौल
अनंत सिंह पर गिरी गाज: जेडीयू के फैसले पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा