बिग बॉस के वीकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी का पारा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने घर में लव गिल और स्काउट ओपी के बीच बढ़ती नजदीकियों और अजीबोगरीब व्यवहार पर जमकर क्लास लगाई।
लव का बॉडी पेन बना मजाक का केंद्र लव गिल अक्सर स्काउट से हाथ, पैर और गला दबवाती नजर आती हैं। हद तो तब हो गई जब कंबल के अंदर हाथ डालकर पैर दबवाने की हरकतें सामने आईं। रोहित शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा, लव, बहुत ज्यादा बॉडी पेन है तो बताओ, मैं डॉक्टर बुलाकर ब्लड टेस्ट करवाता हूं। विटामिन डी3 और बी12 की गोलियां और इंजेक्शन लगवा दूंगा, सारा दर्द गायब हो जाएगा।
रिश्तों पर उठे गंभीर सवाल रोहित ने सख्त लहजे में स्काउट को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अगर लव को भाई मानती हो, तो आज के बाद पैर दबवाने की जरूरत नहीं है। बाहर जो दिख रहा है वो भाई-बहन का रिश्ता नहीं, बल्कि ठुकरा के मेरा प्यार वाला एंगल लग रहा है, जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।
साउंड और यंग के बीच छिड़ी बहस जब रोहित ने स्काउट को टोका, तो स्काउट ने माही का हवाला देकर अपना बचाव करने की कोशिश की। इस बीच यंग को बीच में लाते हुए रोहित ने पूछा कि वह भी तो माही के हाथ-पैर दबा रहे थे। इस पर यंग ने कहा कि वो सब तरीके से हो रहा था। यह सुनते ही स्काउट भड़क गए और दोनों में तीखी बहस हो गई।
क्या अपनी राह अलग करेंगे स्काउट? रोहित की इस फटकार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस स्काउट को सोलो खेलने और लव से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं। अब देखना यह है कि रोहित शेट्टी की इस चेतावनी के बाद घर के समीकरण क्या नया मोड़ लेते हैं।
PART 02 : Rohit shetty address #ScoutOP & Love s situation where they are looking wrong😭🫠
— Me_Jinx (@I_am_Jinxxx) October 24, 2026
It was so needed at this point, Hope Scout gets it and stays away from her and plays SOLO😭🙏
I also didn t like how #YungDSA said about things💔#ScoutArmy #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/993KKDOq1E
माहिम सीफूड प्लाजा की धमाकेदार वापसी: ताजी मछलियों और कोली जायकों का फिर से लगा तड़का
जेडीयू से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: पार्टी खत्म, अब खुद की नई पार्टी बनाएंगे
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक धमाका: मिताली राज को पछाड़कर बनीं दूसरी सबसे बड़ी सेंचुरी क्वीन
मूंछ-दाढ़ी वाला नवजात! इंटरनेट पर वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
ओबामा का ट्रंप पर अब तक का सबसे तीखा हमला: व्हाइट हाउस नहीं, सद्दाम का महल बना दिया!
मन की बात मेरे लिए एक तीर्थ यात्रा: 12 साल के सफर पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
1 नवंबर को दिल्ली चलो: वोट और लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की हुंकार
फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल जारी, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख
वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर पर छिड़ी बहस, मोहम्मद कैफ ने किया टीम मैनेजमेंट का बचाव
दुबई के रास्ते भारत में पाकिस्तानी तरबूज बीज की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ का माल जब्त