राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर करीब 25,000 किलोग्राम पाकिस्तानी तरबूज के बीजों की खेप पकड़ी गई है, जिसकी बाजार कीमत 2.02 करोड़ रुपये आंकी गई है।
दुबई का इस्तेमाल कर रची गई साजिश जांच में खुलासा हुआ कि यह खेप पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से चली थी। इसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जेबेल अली पोर्ट भेजा गया। वहां, तस्करों ने कंटेनर और जहाज बदलकर माल को दुबई के रास्ते भारत भेजने का षड्यंत्र रचा।
फर्जी दस्तावेजों का खेल आरोपियों ने माल के वास्तविक पाकिस्तानी मूल को छिपाने के लिए जाली कागजातों का सहारा लिया। उन्होंने मूल-देश प्रमाण पत्र (Country of Origin Certificate) में हेरफेर कर उसे यूएई का उत्पाद दिखाने की कोशिश की, ताकि भारत में पाकिस्तान पर लगे आयात प्रतिबंधों से बचा जा सके।
सप्लाई चेन के दो लोग गिरफ्तार इस तस्करी के तार जुड़े होने के आरोप में DRI ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों भारत और दुबई के बीच इस अवैध सप्लाई चेन को संचालित कर रहे थे। अब एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों की तलाश कर रही है और यह पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किन लोगों ने मदद की।
क्यों अहम है यह कार्रवाई? भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले प्रत्यक्ष व्यापार पर सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं। तस्कर तीसरे देशों का इस्तेमाल कर इन नियमों को धता बताने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि DRI ने अपनी जांच में कुल 46,920 किलोग्राम पाकिस्तानी तरबूज और खरबूजे के बीज पकड़े हैं, जो इसी तरह तस्करी के जरिए भारत में लाए गए थे।
एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में माल के असली स्रोत को छुपाने वाली इस गैंग की कमर तोड़ दी है। मामले में आगे की गहन जांच जारी है।
DRI busts another attempt to circumvent ban on Pakistani goods under ‘operation deep manifest’; seizes around 25,000 kg Pakistan-origin watermelon seeds; two arrested Investigation uncovers Dubai-routed transshipment and misdeclaration of country of origin; Detection of total 46,920 kg Pakistani origin watermelon and muskmelon seeds smuggled into the country Read more ➡️ https://t.co/f9Qde0V4Id #DRIAtWork
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) October 23, 2026
सफर में अब नहीं लटकेगा सिर! चीन के इस अनोखे डिवाइस ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
अलीगढ़ में हैवानियत: दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा बुरी तरह झुलसा
सेना की कठपुतली न बनें, अवाम के लिए काम करें : UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर आईना दिखाया
लड़के मर्द बन रहे हैं: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद इन 3 युवा हीरों पर फिदा हुए गौतम गंभीर
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
सुपरमैन बन गए ग्लेन फिलिप्स! आधी पिच से डाइव लगाकर बचाया विकेट, संजू सैमसन भी रह गए हैरान
जेडीयू से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: पार्टी खत्म, अब खुद की नई पार्टी बनाएंगे
जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है, कोई तड़ी मार रहा है : ओबामा ने ट्रंप और उनके मंत्रियों को धो डाला
पीस बॉन्ड के खिलाफ नेहा बोरा का सख्त रुख: विरोध मेरा लोकतांत्रिक अधिकार, नहीं भरूंगी मुचलका
पीवी सिंधू का ऐतिहासिक धमाका: पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं, अब वर्ल्ड नंबर-1 से होगी खिताबी जंग