भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की हिना अकेची को 2-1 से शिकस्त दी।
एक घंटे 13 मिनट का कड़ा संघर्ष 31 वर्षीय सिंधू ने सेमीफाइनल में दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी हिना अकेची के खिलाफ अपना अनुभव बखूबी दिखाया। यह मुकाबला कुल एक घंटे 13 मिनट तक चला। सिंधू ने पहला गेम आसानी से 21-10 से जीता, लेकिन दूसरे गेम में अकेची ने जोरदार वापसी की और 22-20 से मुकाबला जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक तीसरे गेम में मुकाबला बेहद कांटे का रहा। स्कोर 15-15 तक बराबर चलने के बाद सिंधू ने अपने खेल में आक्रामकता दिखाई। उन्होंने शानदार नेट शॉट और क्रॉस-कोर्ट स्मैश की मदद से 21-16 से गेम जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया।
खिताबी मुकाबले में बड़ी चुनौती अब रविवार, 25 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में सिंधू के सामने साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग की कठिन चुनौती होगी। रिकॉर्ड्स की बात करें तो सिंधू का पलड़ा थोड़ा कमजोर है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं, जिसमें सिंधू एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी हैं।
दूसरा सुपर 750 खिताब जीतने का मौका सिंधू इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह पहले ही जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फ्रेंच ओपन का फाइनल जीतकर उनके पास इस साल अपना दूसरा सुपर 750 खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।
इस साल की शुरुआत वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान से करने वाली सिंधू अब टॉप-8 में पहुंच चुकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि रविवार को वह अपनी पुरानी हार का सिलसिला तोड़कर चैंपियन बनेंगी।
NEWS FLASH: P.V SINDHU storms into FINAL of French Open (Super 750) 🔥
— India_AllSports (@India_AllSports) October 24, 2026
Beat WR 22 Hina Akechi 21-10, 20-22, 21-16 in Semis. #FrenchOpen2026 pic.twitter.com/uAXi4aeQXR
IND vs NZ: तिलक-नितीश की जुगलबंदी से भारत का हैट्रिक लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को दी मात
पाकिस्तान में एलपीजी का हाहाकार: सिलेंडर की कीमत 8,000 रुपये के पार, ईरान ने रोकी सप्लाई
फिलीपींस में बड़ा हवाई हादसा: ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटों की मौत
जामिया में फ्री शरजील के नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, न्यायपालिका पर उठाए सवाल
हवा में जहर, नल में गंदगी: मुंबई की बदहाली पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, सिस्टम से पूछे कड़े सवाल
ब्रिक्स समिट से पहले ईरान का बड़ा झटका, स्पीकर गालिबाफ का दिल्ली दौरा रद्द
ज़मीन के नीचे बसी एक अनोखी दुनिया: ट्यूनीशिया के इस गांव में लोग क्यों रहते हैं गुफाओं जैसे घरों में?
न इंटरनेशनल मैच, न बड़ा नाम: इस अनजान गेंदबाज ने इंडिया-ए को 113 रन पर किया ढेर
कन्नौज में बवाल: अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे नेता पर बरसाए थप्पड़, सड़क पर हुई जमकर मारपीट
तमिलनाडु सरकार के बड़े फैसले पर फिदा हुई केंद्र सरकार, जानें क्यों हो रही है CM विजय की तारीफ?