लिंकन: न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंडिया-ए की टीम को पहले ही अनऑफिशियल टेस्ट में करारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। सीरीज के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 113 रनों पर पवेलियन लौट गई।
साइमन कीन का कहर इस तबाही के पीछे न्यूजीलैंड के एक ऐसे गेंदबाज का हाथ रहा, जिसने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम भी नहीं रखा है। 29 वर्षीय तेज गेंदबाज साइमन कीन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उन्होंने 11.3 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके।
5 दिग्गज बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला भारतीय टीम की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के 5 मुख्य बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश चौधरी और आकाश दीप बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। कप्तान ध्रुव जुरेल भी केवल 1 रन बना सके।
यश राठौड़ ने बचाई लाज एक समय भारत का स्कोर बेहद दयनीय था, लेकिन निचले क्रम में यश राठौड़ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 49 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। न्यूजीलैंड के सभी 10 विकेट कीवी तेज गेंदबाजों ने ही चटकाए।
न्यूजीलैंड-ए की बढ़त जवाब में बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक ठोस शुरुआत की है। मेजबान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर 22 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। रीस मारिउ (76 रन) बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यश राठौड़, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, आकाश दीप, मुकेश चौधरी।
A five-wicket haul to Simon Keene (5/24) helps to bowl India A out for 113 whilst Rhys Mariu (76) and Curtis Heaphy (37*) has set the platform in the batting innings so far. pic.twitter.com/rT7Cj7z72D
— Kiwi Cricket Kōrero (@KiwiCricketChat) October 24, 2026
इतनी तो इज्जत करो... : IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने फिर लगाई पैपराजी की क्लास
आसमान से आफत: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात का बढ़ा खतरा
ताइवान में चक्रवात चांपी का तांडव: 125 किमी की रफ्तार वाली हवा में उड़ते दिखे लोग, 1 की मौत
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र: मऊ के मुक्तिधाम में मिली संदिग्ध सामग्री, पुलिस जांच में जुटी
SBI डेटा लीक: क्या आपका भी डेटा हुआ है प्रभावित? जानें बैंक ने ग्राहकों को क्या दी सफाई
पता नहीं ट्रंप को कब अक्ल आएगी : फारूक अब्दुल्ला ने वैश्विक संकट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को ठहराया जिम्मेदार
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अब कायरन पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान, हेड कोच के रूप में नई इनिंग शुरू
MCD के 4,000 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: समान काम, समान वेतन का बड़ा तोहफा!
सीवान में पटाखों का बारूद बना मौत का जाल: जोरदार धमाकों से ढहा मकान, 4 की मौत
वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर शुरू किया जाली नोटों का खेल: ऑपरेशन NOTEFLIX में मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार