डूंगरपुर: राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो वेब सीरीज फर्जी के तर्ज पर जाली नोट छापने का काला कारोबार चला रहा था। पुलिस ने ऑपरेशन NOTEFLIX के तहत देश भर में फैले इस नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
1300 किलोमीटर पीछा कर दबोचा मास्टरमाइंड पुलिस के लिए इस गिरोह को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी। मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा को पकड़ने के लिए पुलिस ने 1300 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। अंततः पंजाब के लुधियाना से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही, हरियाणा के अंबाला से मुख्य आरोपी आनंद राजपूत को भी धर दबोचा गया।
विदेश से मंगाया था कच्चा माल जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह ने जाली नोट छापने के लिए विशेष पेपर और स्याही जैसे कच्चे माल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलीबाबा के जरिए मंगवाया था। वे इन नोटों को बेहद आधुनिक तकनीक से छाप रहे थे, ताकि आम लोगों को पहचान में आसानी न हो।
सोशल मीडिया बना नेटवर्क का आधार यह पूरा नेटवर्क टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संचालित हो रहा था। गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इन सभी कड़ियों को जोड़ा और एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की।
स्थानीय पुलिस की बड़ी कामयाबी डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और सतर्कता के जरिए अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क को भी जड़ से उखाड़ा जा सकता है।
आगे की जांच जारी फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इन लोगों ने बाजार में कितने जाली नोट खपाए हैं और इस नेटवर्क से और कौन-कौन से बड़े चेहरे जुड़े हो सकते हैं। इस कार्रवाई ने पूरे गिरोह की कमर तोड़ दी है।
*ऑपरेशन NOTEFLIX
— DUNGARPUR POLICE (@DungarpurP) October 23, 2026
के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
‘FARZI’ WEB SERIES से आया आइडिया, बना डाली भारतीय जाली मुद्रा!
1300 किलोमीटर तक पीछा कर मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा को लुधियाना, पंजाब से किया गिरफ्तार।@igpudaipur@policerajasthan@diprrajasthan#Rajasthanpolicepic.twitter.com/iDSkZwxGRR
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अब कायरन पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान, हेड कोच के रूप में नई इनिंग शुरू
तेज गेंदबाज बनना चाहते थे ऋद्धिमान साहा, मगर अपनी कलाकारी से बन गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा- वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोल ले बीजेपी
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
नसीरुद्दीन शाह का बीजेपी पर तीखा प्रहार, बोले- विचारधारा के विरोधियों से बदला ले रही भगवा पार्टी
कैम्ब्रिज का वह ग्रीक रेस्टोरेंट: जहां शुरू हुई थी सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी
प्रभास का फौजी अवतार: नेताजी, हिटलर और आजादी की जंग का जबरदस्त टीजर रिलीज
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 5% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर का भी तोहफा
दीपावली और छठ पर मुजफ्फरपुर पुलिस की फ्री बस सेवा : परदेसियों की अब नहीं लुटेगी गाढ़ी कमाई
जामिया में आजाद कश्मीर के नारों पर मचे बवाल के बीच इमरान मसूद का बड़ा बयान, पुलिस ने लिया हिरासत में