कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी आगामी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव को लेकर चर्चा में हैं। 10 नवंबर को रिलीज होने वाली इस किताब से पहले सोनिया गांधी ने अपने जीवन के सबसे निजी और खूबसूरत पलों का खुलासा किया है।
कैम्ब्रिज में हुई थी पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि उनकी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहली मुलाकात इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान हुई थी। सोनिया गांधी उन दिनों इटैलियन खाने की तलाश में थीं, और इसी सिलसिले में वे कैम्ब्रिज के एक लोकप्रिय ग्रीक रेस्टोरेंट में पहुंचीं।
रेस्टोरेंट बना प्रेम की शुरुआत का जरिया सोनिया के अनुसार, यह रेस्टोरेंट यूरोपियन और भारतीय छात्रों के बीच काफी मशहूर था। एक कॉमन दोस्त के जरिए वे राजीव गांधी से मिलीं। सोनिया ने याद करते हुए कहा, जब हम पहली बार मिले, तो मुझे तुरंत महसूस हुआ कि यह वही व्यक्ति है जिसके साथ मैं अपना जीवन बिताना चाहती हूं। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव के मन में भी उनके लिए वैसी ही भावनाएं थीं।
राजीव गांधी का सौम्य स्वभाव अपने पहले अनुभव को साझा करते हुए सोनिया ने बताया कि वे राजीव गांधी के व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुई थीं। उन्होंने कहा, वह बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनका सौम्य स्वभाव ऐसा था जिसने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब हम पहली बार मिले थे।
दोस्ती से प्यार तक का सफर मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई। वे एक साथ पार्टियों में जाने लगे और नई जगहों को एक्सप्लोर करने लगे। सोनिया ने विशेष रूप से वैलेंटाइन डे की उस पार्टी को याद किया, जिसमें वे शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राजीव और उन्होंने साथ में हंसी, प्यार और यादों से भरी एक दुनिया बनाई थी।
10 नवंबर को आएगी किताब सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए अपनी इस किताब की पहली झलक साझा की है। बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव सोनिया गांधी के जीवन के उन अनकहे पहलुओं को सामने लाएगी, जो अब तक आम जनता से दूर थे। यह पुस्तक 10 नवंबर को पाठकों के लिए उपलब्ध होगी।
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. pic.twitter.com/zvN5Rqqstf
MCD के 4,000 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: समान काम, समान वेतन का बड़ा तोहफा!
दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक इलाके में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
हरियाणा में बिजली संकट टला: कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी शर्तें
पाकिस्तान से आया आतंकवादी जैसा महसूस हो रहा, अपना लूँगा इस्लाम : सपा उम्मीदवार का छलका दर्द
बिहार विधान परिषद चुनाव: तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- सत्ता पक्ष कर रहा है धांधली, वोट चोरी नहीं चलेगी
कैम्ब्रिज का वह ग्रीक रेस्टोरेंट: जहां राजीव गांधी की सादगी पर दिल हार बैठी थीं सोनिया गांधी
मुंबई की हवा में जहर: आखिर समुद्र किनारे बसा शहर क्यों हो रहा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित?
ब्रिटेन पर मंडराया दोहरे तूफान का साया: सरकार ने जारी की सर्वाइवल किट रखने की चेतावनी
दिल्ली MCD के 4,000 कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, अब मिलेगी ₹18,000 न्यूनतम सैलरी
मैसूर दशहरा में आसमान पर रचा गया इतिहास: 3,473 ड्रोन से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड