ताइवान इस वक्त चक्रवात चांपी (Typhoon Champi) के भीषण प्रकोप से जूझ रहा है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हवा की रफ्तार ने बरपाया कहर राजधानी ताइपे और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं की गति 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जबकि तटीय इलाकों में यह 227 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ताइपे की सड़कों पर एक राहगीर तेज हवा के झोंके को झेल नहीं पाया और संतुलन खोकर हवा में उड़ता हुआ जमीन पर गिर गया।
इमारतों के बीच बना विंड टनल विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंची इमारतों के बीच हवा का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इन गलियारों में हवा विंड टनल की तरह काम करती है, जो इंसानी शरीर को भी हवा में उछालने की ताकत रखती है। यही कारण है कि खुले में चल रहे लोग खुद को सुरक्षित रखने में नाकाम रहे।
बिजली और संचार व्यवस्था ठप तूफान की तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 77,000 घरों की बिजली गुल हो गई थी। हालांकि, राहत कार्य जारी है और अब भी हजारों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। पूरे द्वीप में पेड़ उखड़ने, साइनबोर्ड गिरने और कई ढांचों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। ताइपे में एक कॉलेज छात्रावास की छत गिरने की घटना भी सामने आई है।
ठप पड़ी सेवाएं, रद्द हुई 1,000 उड़ानें हालात को देखते हुए स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है। करीब 1,000 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। बचाव दल ने करीब 1,286 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ताईतुंग तट पर 8 मीटर ऊंची लहरें देखी गई हैं, जो तटीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं।
आगे की स्थिति मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि चक्रवात अब धीरे-धीरे जापान की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, इसके कमजोर पड़ने की उम्मीद है। फिलहाल, ताइवान में प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।
BREAKING: Typhoon Champi leaves 1 dead, 94 injured in Taiwan. Over 77,000 homes lost power, with 19,029 still dark as of 2 PM. Nearly 1,000 flights cancelled; 1,286 evacuated. Waves up to 8 meters batter Taitung coast. pic.twitter.com/5sEOKGs5LZ
— HINT News (@9415st) October 23, 2026
सोनिया गांधी का X पर धमाका: पहली बार साझा किया राजीव गांधी संग अपनी लव स्टोरी का अनसुना सच
इंदौर बनेगा सेमीकंडक्टर हब: ट्रूचिप का 10 हजार करोड़ का बड़ा निवेश, तकनीक की दुनिया में एमपी की ऊंची उड़ान
कैम्ब्रिज का वह ग्रीक रेस्टोरेंट: जहां राजीव गांधी की सादगी पर दिल हार बैठी थीं सोनिया गांधी
BSNL का धमाका: सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन का रिचार्ज, दिवाली तक उठाएं फायदा
राजस्थान में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ: बीकानेर से चूरू तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली MCD के 4,000 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, समान काम-समान वेतन का बड़ा तोहफा
रेत ही ब्लैकबोर्ड, लकड़ी ही कलम: 85 साल की दादी टीचर का अंदाज जीत रहा सबका दिल
व्यापारियों की पीड़ा समझें : दिल्ली के कारोबारियों की राहुल गांधी से गुहार, रैली टालने की अपील
महंगी गाड़ी, फिर भी कचरा फेंकने की गंदी आदत: वायरल वीडियो ने शुरू की बहस
ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को जड़ा थप्पड़: वर्धा में पुलिस की मौजूदगी में अपराधी का दुस्साहस, डॉक्टरों में उबाल