कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू के कुछ समय बाद, उन्होंने X पर आधिकारिक रूप से एंट्री ली है।
अपने पहले पोस्ट में उन्होंने 10 नवंबर को रिलीज होने वाली अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love) की घोषणा की है।
सोनिया गांधी ने एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में उस समय खाने के विकल्प कम थे और उन्हें इटैलियन भोजन की तलाश रहती थी।
उनकी तलाश एक ग्रीक रेस्तरां में खत्म हुई, जहाँ अक्सर यूरोपीय और भारतीय छात्र आया करते थे। यहीं राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी।
राजीव गांधी को याद करते हुए सोनिया ने कहा, जब मैं उनसे पहली बार मिली, तो मुझे तुरंत आभास हो गया कि यह वह व्यक्ति हैं जिनके साथ मुझे अच्छा लगेगा। बाद में पता चला कि उनके मन में भी वही भावनाएं थीं।
उन्होंने राजीव गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे न केवल बहुत गुड लुकिंग थे, बल्कि उनके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की सौम्यता थी, जिसने उन्हें पहली नजर में ही प्रभावित कर लिया था।
अपनी यादों के झरोखे से बात करते हुए सोनिया ने बताया कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और वे साथ में पार्टियों में जाने लगे।
एक वैलेंटाइन पार्टी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहला पल उनके लिए अविस्मरणीय है, जिसने उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल दी।
10 नवंबर को रिलीज होने वाली यह आत्मकथा सोनिया गांधी के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन का दस्तावेज है। 79 वर्षीय सोनिया ने इस किताब में इटली के बचपन, कैम्ब्रिज के दिनों और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की हत्या जैसे भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाले पलों को साझा किया है।
लंबे समय तक कांग्रेस की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी के जीवन के इन अनछुए पहलुओं को जानने के लिए पाठक काफी उत्साहित हैं।
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. pic.twitter.com/zvN5Rqqstf
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2nd T20I: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कहां देखें लाइव
एशियन पैरा गेम्स: सुमित अंतिल का गोल्डन धमाका, भारत ने जैवलिन थ्रो में किया क्लीन स्वीप
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: पाकिस्तान करेगा मेजबानी, भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल की तैयारी
कौन है जिंतिमणि कलिता? जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू कर चर्चा में आई असम की यह स्टार खिलाड़ी
ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को जड़ा थप्पड़: वर्धा में पुलिस की मौजूदगी में अपराधी का दुस्साहस, डॉक्टरों में उबाल
तिब्बत में थमा नहीं भूकंप का तांडव: आफ्टरशॉक्स से फिर दहला इलाका, बचाव कार्य पर मंडराया संकट
13 साल बाद X पर सक्रिय हुईं सोनिया गांधी, पहली पोस्ट में राजीव गांधी की यादें साझा कीं
UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए राहत, प्रयागराज से झांसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
कमल वाला गमछा पहनकर मतदान केंद्र में घुसे BJP उम्मीदवार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर मचा बवाल
दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक इलाके में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं