जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फ्री कश्मीर और फ्री शरजील इमाम लिखे जाने को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने विवादित टिप्पणी करते हुए शरजील इमाम की जमानत का समर्थन किया है।
जांच की मांग, वीसी पर साधा निशाना उदित राज ने कहा कि दीवारों पर नारे किसने लिखे, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार को आईबी या एनआईए से इस मामले की जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जामिया के वाइस चांसलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वीसी आरएसएस-भाजपा के समर्थक हैं और उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
न्यायपालिका पर गंभीर आरोप शरजील इमाम के मामले पर बोलते हुए उदित राज ने कहा कि उसे जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय से होने के कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उदित राज ने यह भी दावा किया कि न्यायपालिका पर सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि न्यायपालिका भी न्याय नहीं दे रही है। जब तक अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (AIJS) लागू नहीं होती, तब तक निष्पक्ष न्याय की उम्मीद करना मुश्किल है।
केरल राजभवन के शाकाहारी आदेश पर विवाद केरल के राज्यपाल द्वारा राजभवन में केवल शाकाहारी भोजन के कथित आदेश पर भी उदित राज ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देश के 80 प्रतिशत से अधिक लोग मांसाहारी हैं। अपनी पसंद दूसरों पर थोपना गलत और एक सोची-समझी एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आप खुद शाकाहारी रहें, लेकिन राजभवन में दूसरों के लिए इसे प्रतिबंधित करना उचित नहीं है।
चीन सीमा मुद्दे पर सरकार को घेरा चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद (एलएसी) पर टिप्पणी करते हुए उदित राज ने कहा कि हमारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने सेना के शौर्य की सराहना की, लेकिन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार वहां सिर्फ शो कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसे केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Delhi: On slogans reading Free Kashmir and Free Sharjeel Imam allegedly written on the walls of Jamia Millia Islamia University, Congress leader Udit Raj says, “There should be an investigation, and the government should investigate who wrote them. The Vice-Chancellor is also… pic.twitter.com/XWbQrBpKm8
— IANS (@ians_india) October 24, 2026
दीपावली और छठ पर मुजफ्फरपुर पुलिस की फ्री बस सेवा : परदेसियों की अब नहीं लुटेगी गाढ़ी कमाई
बिहार MLC चुनाव: शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह, स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग; 27 अक्टूबर को होगा फैसला
आसमान से आफत: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात का बढ़ा खतरा
एमएलसी लाल बिहारी यादव पर फर्जी वोटर बनाने का गंभीर आरोप, भाजपा की कार्रवाई की मांग
दिल्ली: मायापुरी की खिलौना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती रही इमारत
दिवाली से पहले ESIC का बड़ा तोहफा: अंतिम संस्कार के लिए अब मिलेंगे ₹20,000 की आर्थिक मदद
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: पाकिस्तान करेगा मेजबानी, भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल की तैयारी
यूपी में बंपर भर्ती: शिक्षक और प्रधानाचार्य के 20,382 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
पुणे में TCS कर्मचारी का अभद्र व्यवहार: किराया मांगने पर ड्राइवर को झूठे केस में फंसाने की धमकी
हिंदू खतरे में नहीं, खुद बीजेपी खतरे में है , जन आक्रोश मोर्चे पर बरसे आसिफ शेख