मालेगांव में इस्लाम पार्टी के प्रमुख आसिफ शेख ने महाराष्ट्र में जारी हिंदू जन आक्रोश मोर्चों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इन रैलियों के पीछे के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह सब केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।
बीजेपी पर साधा निशाना आसिफ शेख ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार है और वे हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, फिर भी दावा किया जा रहा है कि हिंदू खतरे में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि बीजेपी खतरे में है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए ये हिंदुओं का सहारा ले रहे हैं।
मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरते हैं इस्लाम पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि मुसलमानों ने कभी नहीं कहा कि वे खतरे में हैं। उन्होंने चुनौती दी कि कोई एक सबूत दिखाए कि किसी मुसलमान ने ऐसा बयान दिया हो। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का ईमान मजबूत है और वे ऐरे-गैरे नत्थू खैरों से डरने वाले नहीं हैं।
सकल हिंदू समाज की दुकान बंद करो आसिफ शेख ने सकल हिंदू समाज के बैनर तले चल रहे मोर्चों को दुकान करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यह दुकान बंद कर दो, तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हम डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को मानते हैं और हमें कानून पर अटूट विश्वास है।
संविधान बचाने की हुंकार आसिफ शेख ने साफ किया कि अब उनकी पार्टी भी विपक्ष के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य एजेंडा संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है। उन्होंने NRC का जिक्र करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के खिलाफ वे मजबूती से लड़ेगे।
विपक्ष के साथ सड़क पर उतरने का ऐलान आसिफ शेख के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुपचाप सब कुछ नहीं देखते रहेंगे। अब इस्लाम पार्टी उसी तरह सड़क पर आकर अपनी लड़ाई लड़ेगी, जैसे विपक्ष के अन्य दल लड़ रहे हैं।
Malegaon, Maharashtra: The Islam Party Chief Asif Shaikh says, Hindu Akrosh Morcha rallies are organized across Maharashtra. The Sakal Hindu Samaj organizes these rage rallies in every district and village sometimes in Ahmednagar, sometimes in Nashik, sometimes in Malegaon,… pic.twitter.com/3t5jwuMxXT
— IANS (@ians_india) October 24, 2026
एमएलसी चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी, अखिलेश ने कहा- बीजेपी किसी की सगी नहीं
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: पाकिस्तान करेगा मेजबानी, भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल की तैयारी
जलवायु संकट: पीयूष गोयल ने यूरोप को आईना दिखाया, पूछा- ऐतिहासिक जिम्मेदारी किसकी?
गेमिंग का नया हीरो बनेगा OnePlus Ace 7? कूलिंग सिस्टम और पावरफुल चिपसेट से लैस होंगे नए फोन
आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले को आजादी, लेकिन तिरंगा फहराने पर जेल : पीएम मोदी पर बरसे अभिजीत दीपके
ज़मीन के नीचे बसी एक अनोखी दुनिया: ट्यूनीशिया के इस गांव में लोग क्यों रहते हैं गुफाओं जैसे घरों में?
जेल के भीतर ट्रंप! तेहरान की सड़कों पर अनोखे प्रदर्शन की सच्चाई
UP MLC चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- धांधली के बावजूद हारेगी सत्ताधारी पार्टी
तेज गेंदबाज बनना चाहते थे ऋद्धिमान साहा, मगर अपनी कलाकारी से बन गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड