दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘आवास निवेश योजना 2026’ के तहत बेहद किफायती दरों पर फ्लैट्स की पेशकश की है। अब आप मात्र 15 लाख रुपये से कम कीमत में अपना आशियाना बुक कर सकते हैं।
1,648 फ्लैट्स का मौका इस योजना के तहत डीडीए लो-इनकम ग्रुप (LIG) के कुल 1,648 फ्लैट्स बेच रहा है। इन फ्लैट्स की कीमत 14.95 लाख रुपये तय की गई है, जो बाजार की कीमतों के मुकाबले काफी कम है। खास बात यह है कि डीडीए इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी का सीधा डिस्काउंट दे रहा है।
फ्लैट का साइज और बुकिंग राशि ये सभी फ्लैट नरेला के पॉकेट-1 और सेक्टर G2-G6 में स्थित हैं। हर फ्लैट का एरिया 49.90 वर्गमीटर (करीब 537 वर्गफुट) है। इन फ्लैटों को सुरक्षित करने के लिए आपको सिर्फ 1 लाख रुपये की बुकिंग राशि जमा करनी होगी।
कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं दिल्ली के उपराज्यपाल और चेयरमैन सरदार तरनजीत सिंह संधू की देखरेख में लाई गई इस योजना में सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह इलाका भविष्य में रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से जुड़ेगा। साथ ही, UER-I, UER-II और जीटी करनाल रोड के जरिए यहां से कनेक्टिविटी बेहद आसान होगी। इसके अलावा, यहां एजुकेशन हब, खेल परिसर और ग्रीन एरिया विकसित करने की योजना भी है।
कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग? बुकिंग की प्रक्रिया 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक खरीदार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप डीडीए की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 110 332 पर संपर्क कर सकते हैं। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, इन फ्लैट्स की भारी मांग हो सकती है, इसलिए समय रहते बुकिंग करना फायदेमंद होगा।
*DDA’s LIG Flats Sell Out Within Two Hours!
— Delhi Development Authority (@official_dda) October 21, 2026
An overwhelming response to affordable homeownership in Narela!
DDA Awaas Nivesh Yojana 2026 witnessed all 2,516 LIG flats booked within just two hours of the launch on 20 October. Located in Pockets 3 & 6, Sector G2–G6, Narela, the… pic.twitter.com/J6Y6fNfZUH
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान का हुआ सम्मान
महाराष्ट्र MLC चुनाव: दिग्गजों ने डाला वोट, महायुति को जीत का भरोसा
औरैया की वायरल प्रेम कहानी का दुखद अंत: 75 साल के दूल्हे को छोड़कर पति के पास लौटीं रानी
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर संग्राम: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का चुनाव आयोग तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से झटका: फिल्म दूसरा की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार
भारत बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे में टॉस हारकर गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, जिंतिमानी कलिता का हुआ डेब्यू
हरियाणा में बिजली संकट टला: कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी शर्तें
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग-11 की जिद पर भड़के बैटिंग कोच, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात
MLC चुनाव: यूपी में सरेआम बवाल, सपा-भाजपा समर्थकों में भिड़ंत, अखिलेश यादव ने लगा दी क्लास