उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए चल रहे मतदान के दौरान लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार होती दिखी। प्रदेश के करीब 8 से अधिक जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामे की खबरें सामने आई हैं।
वाराणसी की सदर तहसील में उस समय तनाव बढ़ गया जब सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा मतदान केंद्र पहुंचे। यहां भाजपा समर्थकों ने भारी हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
आगरा के फतेहाबाद में मामला और गंभीर हो गया। वहां सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने बूथ के अंदर घुसकर मतदाताओं को बाहर निकाला और जबरन बैलेट पेपर पर भाजपा के पक्ष में मोहर लगाई। पुलिस को लाठी पटककर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाना पड़ा।
सीतापुर के महोली में सपा प्रत्याशी कांति सिंह के एजेंट ने बैलेट पेपर छीनने का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की, जिससे करीब 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
वहीं, लखीमपुर में सपा का पंडाल हटाने को लेकर पुलिस और सपा सांसद प्रतिनिधि के बीच तीखी झड़प हुई। सपा का आरोप है कि प्रशासन ने पक्षपात करते हुए उनका पंडाल तो हटवा दिया, लेकिन 100 मीटर की दूरी पर लगा भाजपा का केंद्र जस का तस रहने दिया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए फतेहपुर में बूथ लूट का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर कटाक्ष करते हुए लिखा, क्या आज चुनाव आयोग का अवकाश है? लगता है इन्हें नींद की गोली खिला दी गई है।
अखिलेश ने चेतावनी दी है कि पार्टी पूरे प्रदेश में गड़बड़ी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी अधिकारी से उम्मीद नहीं रखते, लेकिन गड़बड़ी करने वाले हर प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
यूपी के 72 जिलों में जारी इस मतदान प्रक्रिया में 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मतदान पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में फिलहाल कोई मतदान नहीं हो रहा है, जबकि बाकी जगहों पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
*लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2026
आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?
चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
हम पूरे प्रदेश में ऐसे… pic.twitter.com/xZrK6IxKDh
अरुणाचल सीमा पर चीन से फिर टकराव, ITBP के DG के दावे पर मोदी सरकार घेरे में
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे: दिसंबर 2026 में बचेगा यात्रियों का समय, पठानकोट-दयालाचक सेक्शन होगा शुरू
चीन का कुंग फू रोबोट: कार उठाना और जान बचाना हुआ आसान, देखें वायरल वीडियो
गया जी हत्याकांड: फोन कर बुलाया, फिर गोलियों से भूना; एनकाउंटर तक की पूरी कहानी
न महंगे कपड़े, न दिखावा.. दुर्गा पूजा पर रिक्शा में खुशियां बटोरते इस परिवार ने जीता इंटरनेट का दिल
प्रभास का बर्थडे धमाका: फौजी का नया लुक और कल्कि 2 की पहली झलक से फैंस हुए गदगद
मां की सलामती के लिए दौड़ पड़ा बिहार का लाल: 8,000 किमी का सफर तय कर बना कलयुग का श्रवण कुमार
हाथ में पिस्टल, मुंह में सख्त तेवर: बांग्लादेशी मंत्री के ‘रेड’ वीडियो ने मचाया बवाल
दिल्ली में धुंध का कहर: AQI 225 के साथ हवा हुई खराब , GRAP-1 की पाबंदियां लागू
दिवाली का तोहफा: हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों का DA 5% बढ़ाया, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये