नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि कश्मीरी अपनी पहचान और वजूद इसलिए बचा पाए हैं, क्योंकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के इरादे ठीक नहीं हैं और उनसे इंसाफ की उम्मीद करना बेकार है।
भाजपा का तीखा हमला: अब्दुल्ला पाकिस्तान की कठपुतली फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा नेता रविंदर रैना ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय करार दिया है। रैना ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पूरी तरह से पाकिस्तान के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर में निर्दोषों के खून-खराबे के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है, जिसकी तारीफ करना देश की अखंडता का अपमान है।
पाकिस्तान ने सिर्फ दिया आतंकवाद : आरपी सिंह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने अब्दुल्ला को आईना दिखाते हुए कहा कि जिस पाकिस्तान की वे वकालत कर रहे हैं, उसने घाटी को केवल आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी दी है। आरपी सिंह ने कहा, 2019 के बाद कश्मीर मुख्यधारा का हिस्सा बन चुका है। पर्यटकों की संख्या 20 लाख से बढ़कर दो करोड़ हो गई है और विकास का नया युग शुरू हुआ है। अब्दुल्ला को हकीकत देखनी चाहिए।
मौलाना साजिद रशीदी की दो-टूक: पाकिस्तान चले जाएं अब्दुल्ला फारूक अब्दुल्ला के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी नाराजगी जताई है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस बयान को देशद्रोह के बराबर बताया है। उन्होंने कहा, अगर आपको भारत सरकार और सेना पर भरोसा नहीं है, तो यहां रहने का क्या हक है? सरकार को उन्हें हिरासत में लेकर सीमा के उस पार भेज देना चाहिए।
बयान से गरमाई सियासत फारूक अब्दुल्ला का यह बयान उस समय आया है जब जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयान न केवल घाटी के शांतिपूर्ण माहौल के लिए हानिकारक हैं, बल्कि मुख्यधारा की राजनीति पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हैं। फिलहाल, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक इस विवादित बयान पर इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
*#WATCH | Baramulla, Jammu and Kashmir: National Conference Chief Farooq Abdullah says, ...What can you expect from Delhi? You must have the courage to stand up to them and fight. If you do not, you will be wiped out. Your name and identity will disappear, and no one will even… pic.twitter.com/g15NYlvgvY
— ANI (@ANI) October 24, 2026
40 साल में पहली बार: रजनीकांत ने फैंस के साथ थिएटर में देखी जेलर 2 , मचा तहलका
ब्रिक्स समिट से पहले ईरान का बड़ा झटका, स्पीकर गालिबाफ का दिल्ली दौरा रद्द
तिलक वर्मा का मिरेकल : 18 बॉल पर 48 रन बनाकर हारी बाजी पलट भारत को दिलाई रोमांचक जीत
क्राइस्टचर्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा: अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पलटा अंपायर का फैसला
जैक डोर्सी का Dessa AI: अब मशीन नहीं, इंसान की तरह करेगा बातें और हंसी-मजाक
देखते ही बिता ली पूरी जिंदगी , सोनिया गांधी ने X पर साझा की राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी
IND vs NZ: तिलक-नितीश की जुगलबंदी से भारत का हैट्रिक लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को दी मात
दिल्ली: स्कूल के अंदर 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर ही हुई मौत
31 साल बाद घर लौटा खोया हुआ लाल : ट्रेन में सो गए बच्चे की कहानी, शक्ल और धर्म बदला, फिर भी मां ने पहचान लिया
न इंटरनेशनल मैच, न बड़ा नाम: इस अनजान गेंदबाज ने इंडिया-ए को 113 रन पर किया ढेर