उत्तर प्रदेश में विपक्षी इंडिया गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। लखनऊ से लेकर अमेठी और रायबरेली तक लगे पोस्टरों ने गठबंधन की अंदरूनी खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है।
कांग्रेस का कड़ा संदेश: ‘200 सीट हमारा हक’ कांग्रेस ने यूपी में अपनी खोई हुई साख को पाने के लिए आक्रामक रुख अपना लिया है। राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग्स में सीधे तौर पर ‘200 सीटों’ की मांग की गई है। पोस्टर पर लिखा है, 200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा। यह साफ संकेत है कि कांग्रेस अब गठबंधन में जूनियर पार्टनर बनकर रहने के मूड में नहीं है।
पोस्टर में नेताओं का अजीब गणित दिलचस्प बात यह है कि इन पोस्टरों में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का चयन भी चर्चा का विषय है। पोस्टर में राहुल गांधी के साथ इमरान मसूद की तस्वीर प्रमुखता से है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गायब हैं। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की फोटो इमरान मसूद से छोटी लगाई गई है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें भी इसमें शामिल हैं, जो पार्टी की भावी रणनीति की ओर इशारा करती हैं।
सपा का पलटवार: ‘PDA’ पर जोर दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी ने भी अपना पासा फेंक दिया है। सपा दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर में अखिलेश यादव को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नाम की नाव पर सवार दिखाया गया है। इस पोस्टर में एक नया नारा दिया गया है: ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे, पीडीए की सरकार बनाएंगे।
क्या गठबंधन में दरार आ रही है? एक ओर कांग्रेस अपनी पुरानी ताकत (200 सीटों का दावा) को याद दिला रही है, तो दूसरी ओर सपा अपने पीडीए फॉर्मूले के जरिए जातियों को एकजुट करने की कोशिश में है। इन पोस्टरों के जरिए दोनों ही दल गठबंधन के भीतर न केवल एक-दूसरे पर दबाव बना रहे हैं, बल्कि अपने-अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश भी कर रहे हैं।
फिलहाल, इन राजनीतिक पोस्टरों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के लिए सीटों का बंटवारा टेढ़ी खीर साबित होने वाला है। देखना यह होगा कि दिल्ली में होने वाली बैठकों में ये पोस्टर क्या रंग दिखाते हैं।
*#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A poster has been put up outside the Samajwadi Party office depicting SP President Akhilesh Yadav aboard a boat.
— ANI (@ANI) October 25, 2026
The poster reads: Brahmins will show the way, Kevats (boatmen) will ferry us across, and together we will form a PDA government. pic.twitter.com/kTSGg5yzFy
चलती बस में मनचले की करतूत, युवती ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना; सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
हर कोई मैच विनर है : श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज, तिलक-नीतीश की बैटिंग पर फिदा हुए कप्तान
चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है ताजा स्थिति
वाराणसी एयर शो के निमंत्रण पत्र पर सियासत, अजय राय ने राजनाथ सिंह की अनदेखी पर उठाए सवाल
जेडीयू से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: पार्टी खत्म, अब खुद की नई पार्टी बनाएंगे
रामलीला मैदान रैली: व्यापारियों के 10 हजार करोड़ के नुकसान के दावे पर कांग्रेस का पलटवार
कानपुर: मामूली पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, भाभी ने दांतों से काट डाला देवर का प्राइवेट पार्ट
कृषि संवाद: छत्तीसगढ़ के किसानों को मालामाल बनाएगी समन्वित खेती , मंत्री रामविचार नेताम ने साझा की कार्ययोजना
Ind vs NZ: जब नामुमकिन को मुमकिन कर गए तिलक-नीतीश, आखिरी 18 गेंदों का महा-रोमांच
काशी में आज आसमान में गूंजेगा विंग्स ओवर गंगा , पीएम मोदी देखेंगे भव्य एयर शो